अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों में घुसे, तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा. बाइडन ने जोर देकर कहा कि अगर उनके रूसी समकक्ष को अभी नहीं रोका गया, तो उनका हौसला बढ़ेगा. बाइडन ने कहा कि पुतिन से बात करने की उनकी कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि अमेरिका, यूक्रेन के लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए मानवीय राहत प्रदान करेगा.
बाइडन ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘अगर वह (पुतिन) नाटो देशों में घुसे, तो हम हस्तक्षेप करेंगे. मुझे केवल एक बात पर यकीन है कि अगर हमने उन्हें अभी नहीं रोका तो उनका हौसला बढ़ेगा. अगर हमने उनके खिलाफ अभी कड़े प्रतिबंध नहीं लगाए तो उनका हौसला बढ़ेगा.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाइडन ने इस दौरान रूस के खिलाफ कई बड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा भी की. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह एक बड़े संघर्ष का रूप ले चुका है. यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच, अमेरिका ने अपने नाटो सहयोगियों की रक्षा के लिए विशेष रूप से पूर्वी यूरोप में अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया है. बाइडन ने दावा किया कि यूक्रेन में पुतिन की महत्वाकांक्षाएं काफी बड़ी हैं.
रूस और यूक्रेन में से कौन पड़ सकता है एक दूसरे पर भारी? जानिए सैन्य तैयारी
गौरतलब है कि रूसी सेना ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था, जो शुक्रवार को भी जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं