यूनाइटेड किंगडम में एक क्रिमिनोलॉजी स्टूडेंट ने सिर्फ इसलिए एक महिला की हत्या कर दी. क्योंकि वो ये जानना चाहता था कि किसी की जान लेने पर कैसा लगता है. हत्या के इस मामले ने सबको हैरान कर दिया है. अभियोजकों के अनुसार, क्रिमिनोलॉजी स्टूडेंट के एक छात्र पर एक महिला की हत्या करने और दूसरी को घायल करने का आरोप लगाया गया है. 20 वर्षीय नासेन सादी ने इस साल की शुरुआत में मई में बौर्नमाउथ के डर्ले चाइन बीच पर 34 वर्षीय एमी ग्रे की हत्या कर दी थी और 38 वर्षीय लीन माइल्स को गंभीर रूप से घायल कर दिया था.
सादी अप्रैल से ही किसी की हत्या करने की साजिश रच रहा था और हमले के लिए जगह की तलाश कर रहा था. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के दक्षिण में समुद्र तटों पर शोध करने के बाद, उसने अपराध को इंजाम देने के लिए बौर्नमाउथ को चुना और यहां रहने लग गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अभियोक्ता सारा जोन्स के.सी. ने विनचेस्टर क्राउन कोर्ट में जूरी को बताया, "ऐसा लगता है कि वह जानना चाहता था कि किसी की जान लेना कैसा होता है, शायद वह जानना चाहता था कि महिलाओं को भयभीत करना कैसा होता है, शायद वह सोचता था कि ऐसा करने से वह शक्तिशाली महसूस करेगा, दूसरों के लिए दिलचस्प बन जाएगा."
कैसे की महिला की हत्या
हत्या वाले दिन आरोपी अपने शिकार की तलाश में निकाला था. उसे दो महिलाएं समुद्र के किनारे बैठी हुईं मिलीं. मौका मिलते ही 20 वर्षीय सादी ने इन दोनों महिलाओं पर चाकू से हमला कर दिया. ग्रे को करीब 10 बार चाकू मारा गया. इस दौरान उनके दिल पर भी चाकू मारा गया. ग्र की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरी महिला माइल्स पर चाकू से करीब 20 बार हमला किया गया. हालांकि उनकी जान बच गई.
जोन्स ने कहा, "यह बहुत ही भयानक था. आरोपी ने कई बार चाकू मारे और भाग गया. हालांकि पुलिस ने उसे 28 मई को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी सद्दी ने स्वीकार किया कि उसे अपराध से लगाव है और वह हमले के समय बोर्नमाउथ में था. लेकिन उसने हत्या के आरोप को स्वीकार नहीं किया है.
पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है. सादी ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में खुद को निर्दोष बताया है, जबकि मुकदमा अभी भी जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं