विज्ञापन

बांग्लादेश में रात के 8 बजते बंद हो जाएंगे शॉपिंग मॉल और दुकान, वजह 3700 किमी दूर है

बांग्लादेश में बिजली संकट बढ़ता जा रहा है, तारिक रहमान की मौजूदा सरकार दबाव में है और ऐसे में उनके मंत्री पहले की शेख हसीना सरकार को दोष दे रहे हैं.

बांग्लादेश में रात के 8 बजते बंद हो जाएंगे शॉपिंग मॉल और दुकान, वजह 3700 किमी दूर है
Bangladesh Power Crisis: बांग्लादेश में बिजली संकट बढ़ता जा रहा है
  • बांग्लादेशी सरकार ने बिजली बचाने के लिए शॉपिंग मॉल, बाजार और दुकानों का खुलने का समय रात आठ बजे तक सीमित किया
  • विज्ञापन बोर्डों की लाइटिंग रात सात बजे बंद करनी होगी और सजावटी लाइटें भी पूरी तरह बंद रखनी होंगी
  • मिडिल ईस्ट की जंग से पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के कारण बांग्लादेश सरकार ने ऊर्जा बचत के कई कदम उठाए हैं

मिडिल ईस्ट की जंग अब बांग्लादेश के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी असर डालने लगी है. बिजली बचाने के लिए यहां की सरकार ने शॉपिंग मॉल, बाजारों और दुकानों के खुलने का समय घटा दिया है. अब इन जगहों को रात 8 बजे के बाद खोलने की इजाजत नहीं होगी. साथ ही लाइट लगे विज्ञापन बोर्ड और सजावटी लाइटें भी बंद रखनी होंगी. बांग्लादेश के बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय के पावर डिवीजन ने यह आदेश जारी किया है.

नए आदेश में क्या लिखा है?

इस आदेश के तहत बांग्लादेश के शॉपिंग मॉल, बाजार और दुकानें अब सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक ही खुली रह सकेंगी. सरकार का कहना है कि इसका मकसद बिजली की बचत करना है. 12 अगस्त को जारी मेमो में कहा गया है कि इससे पहले के आदेश के तहत शॉपिंग मॉल, बाजार और दुकानों को रात 9 बजे तक खुले रहने की अनुमति थी. लेकिन 12 अगस्त से नया समय लागू कर दिया गया है.

नए आदेश के मुताबिक, सभी लाइटिंग लगे विज्ञापन बोर्ड रात 7 बजे तक बंद करने होंगे. इसके अलावा सभी तरह की सजावटी लाइटें बंद रखनी होंगी. यह समय सीमा देशभर में चल रहे और आने वाले मेलों, व्यापार मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी लागू होगी. हालांकि, सरकार ने खाने-पीने की दुकानें, अस्पताल, मेडिकल स्टोर और ऐसी ही जरूरी सेवाओं को इन पाबंदियों से बाहर रखा है.

वजह भी समझिए

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से दुनियाभर में ऊर्जा संकट बढ़ा हुआ है. इसी संकट के बीच बांग्लादेश सरकार ने 2 अप्रैल की रात प्रधानमंत्री तारिक रहमान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों के काम के घंटे भी एक घंटे कम करने का फैसला किया था.

बांग्लादेश के प्रवासी कल्याण और विदेश रोजगार राज्य मंत्री नुरुल हक नूर ने बुधवार को कहा कि देश में चल रहे बिजली और ऊर्जा संकट के लिए मौजूदा सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. बांग्लादेशी न्यूज एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि यह समस्या पिछली अवामी लीग सरकार से विरासत में मिली है. नूर ने कहा कि मिडिल ईस्ट की अस्थिर स्थिति ने सरकार पर दबाव और बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें: ईरान ट्रंप के हटने के बाद तक जंग लड़ने को तैयार! कहा- उम्मीद से बहुत कमजोर निकली अमेरिकी सेना 

यह भी पढ़ें: भारत में अग्निवीरों की भर्ती लेकिन नेपाल में क्यों सड़क पर उतरे हजारों लोग?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, US Iran War, Oil Crisis Due To US Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com