विज्ञापन

'बगैर इजाजत होर्मुज पार करने की कोशिश की तो उड़ा देंगे',सीजफायर के बीच ईरान नेवी ने दी धमकी

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा है कि ईरान की नेवी ने होर्मुज में फंसे जहाजों से कहा है कि यहां से गुजरने के लिए उन्हें अभी भी ईरान से इजाजत लेने की जरूरत है. इन जहाजों को रेडियो के जरिये ये मैसेज दिया गया है. 

'बगैर इजाजत होर्मुज पार करने की कोशिश की तो उड़ा देंगे',सीजफायर के बीच ईरान नेवी ने दी धमकी
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान का बड़ा बयान
NDTV

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर हुए अभी 12 घंटों का ही समय बीता था कि ईरान की नेवी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर एक बड़ी धमकी जारी कर दी है. ईरान की नेवी ने कहा कि होर्मजु में जो भी जहाज खड़े हैं वो बगैर हमारी अनुमति के यहां से नहीं जा सकते. अगर किसी ऐसा किया तो हम उसे वहीं उड़ा देंगे. ईरान की ये धमकी उस वक्त आई है जब अमेरिका के साथ सीजफायर हुए अभी 12 घंटे का ही वक्त बीता है. अमेरिकी अखबार ने ईरान की इन धमकियों की बात ही है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा है कि ईरान की नेवी ने होर्मुज में फंसे जहाजों से कहा है कि यहां से गुजरने के लिए उन्हें अभी भी ईरान से इजाजत लेने की जरूरत है. इन जहाजों को रेडियो के जरिये ये मैसेज दिया गया है. 

आपको बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर के ऐलान के 12 घंटे भी पूरे नहीं हुए और मिडिल ईस्ट में एक बार फिर हमले शुरू हो गए. पहले ईरान के रिफाइनरी पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया. वहीं अब इसके जवाब में ईरान ने भी हमले शुरू कर दिए हैं. ईरान ने UAE और कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं.

दो हफ्तों के सीजफायर पर बनी थी सहमति

आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे (भारतीय समयानुसार) अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के लिए सीजफायर पर सहमति बनी थी. लेकिन कुछ ही घंटों बाद ईरान की तेल रिफाइनरी में बड़ा धमाके होने की खबर आई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये रिफाइनरी लावन द्वीप में है. आपको बता दें कि लावन द्वीप फारस की खाड़ी में है. फारस की खाड़ी में स्थित एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आईलैंड हैं. खास बात ये है कि लावन ईरान के प्रमुख कच्चा तेल निर्याता टर्मिनल में से एक है. 

14 दिनों का हुआ है सीजफायर 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष-विराम समझौते के तहत ईरान के खिलाफ हमलों को दो हफ्ते के लिए सशर्त रोकने की घोषणा की. उन्होंने इस कदम को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़' को फिर से खोलने के प्रयासों से जोड़ा. ईरान ने इस प्रस्ताव को अस्थायी रूप से स्वीकार करने का संकेत दिया. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद हो जाते हैं, तो तेहरान भी अपनी सैन्य कार्रवाई रोक देगा. जंग में हिज्‍बुल्‍लाह में ईरान का साथ दिया है. अब ईरान का कहना है कि हिज्‍बुल्‍ला के खिलाफ भी इजरायल को हमले रोकने होंगे.

यह भी पढ़ें: ट्रंप, शहबाज और जिनपिंग... ईरान सीजफायर में ये नहीं हैं असली मध्यस्थ; इस शख्स ने पर्दे के पीछे किया पूरा खेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran And Israel War, Strait Of Homurz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com