विज्ञापन

UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया

अमेरिका और ईरान में जारी तनातनी के बीच UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर एक ड्रोन अटैक हुआ है. इस हमले से प्लांट के बाहर लगे एक जनरेटर में आग लग गई.

UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया
UAE के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हुआ है ड्रोन हमला. (फाइल फोटो)
Khaleej Times
  • संयुक्त अरब अमीरात के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे एक बिजली जनरेटर में आग लगी।
  • इस हमले से कोई रेडियोएक्टिव रिसाव या कोई घायल होने की सूचना नहीं मिली है
  • ईरान पर शक जताया जा रहा है क्योंकि उसने UAE को युद्ध के दौरान इजरायल का समर्थन देने का आरोप लगाया है
अबू धाबी:

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर एक ड्रोन हमला हुआ है. इस हमले से प्लांट के बाहर लगा एक बिजली जनरेटर में आग लग गई. इससे ईरान युद्ध में पहले से ही नाजुक चल रही सीजफायर की स्थिति पर फिर से तनाव बढ़ गया है.

अबू धाबी के अधिकारियों ने बताया कि इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है. इस हमले से न तो कोई रेडियोएक्टिव लीकेज हुआ और न ही कोई घायल हुआ है. 

हालांकि, इस हमले के लिए ईरान पर शक जताया जा रहा है, क्योंकि अमेरिका से जारी जंग के बीच वह लगातार UAE को लगातार धमकियां दे रहा था. ईरान का मानना है कि युद्ध के दौरान UAE ने इजरायल के आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम और सैनिकों को अपने यहां पनाह दी थी.

यह भी पढ़ेंः सीजफायर की राह में शर्तों का ब्रेकर... ईरान की 5 डिमांड्स के बदले में अमेरिका की 5 शर्तें; कब थमेगी जंग?

यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. सीजफायर को लेकर बातचीत आगे न बढ़ पाने के कारण अमेरिका लगातार जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के बंदरगाहों को ब्लॉक कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि जंग फिर से शुरू हो सकती है. वहीं, ईरान के सरकारी टीवी पर बार-बार ऐसे कार्यक्रम दिखाए जा रहे हैं, जिनमें एंकरों के हाथों में राइफलें होती हैं. ऐसा करके जनता को युद्ध के लिए तैयार करने की कोशिश की जा रही है. इसी बीच हाल ही में लेबनान में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच भी हमले बढ़े हैं, जिससे वहां लागू सीजफायर टूटने का खतरा भी बढ़ गया है.

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान लगातार खाड़ी देशों पर हमला कर रहा है. अब रविवार को अबू धाबी के अल धाफरा रीजन में बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन अटैक हुआ, जिससे एक जेनरेटर में आग लग गई. 

अबू धाबी के अधिकारियों ने बताया कि फेडरल अथॉरिटी फॉर न्यूक्लियर रेगुलेशन (FANR) ने इस बात को कंफर्म किया है कि इस आग से न तो पावर प्लांट की सेफ्टी पर कोई असर पड़ा है और न ही उसके जरूरी सिस्टमों को नुकसान पहुंचा है. प्लांट की सभी यूनिट भी पहले की तरह ही काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ेंः चीन से लौटते ही ईरान पर हमले की प्लानिंग में ट्रंप, ऑपरेशन एपिक फ्यूरी 2.0 करने की तैयारी पूरी: रिपोर्ट

3 ड्रोन आए थे, 2 को मार गिराया गया

UAE ने बताया कि पश्चिमी सीमा से देश में तीन ड्रोन घुसे थे, जिनमें से दो को मार गिराया गया लेकिन तीसरा पावर प्लांट में घुस गया और बिजली जेनरेटर पर गिर गया. UAE ने बताया कि इन हमलों का स्रोत पता लगाने के लिए जांच-पड़ताल जारी है.

कितना खास है बराकाह पावर प्लांट?

बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट UAE ने 20 अरब डॉलर की लागतर से साउथ कोरिया की मदद से तैयार किया था. यह पावर प्लांट 2020 में चालू हुआ था. यह अरब में बना पहला और एकमात्र न्यूक्लियर पावर प्लांट है. 

UAE की 25% जरूरत इसी प्लांट से पूरी होती है. इतना ही नहीं, यह पूरे अरब वर्ल्ड का पहला कमर्शियल न्यूक्लियर पावर प्लांट भी है.

इस पावर प्लांट में 4 रिएक्टर हैं. यह प्लांट अबू धाबी के सूदूर पश्चिमी रेगिस्तानी इलाके में बना है, जो सऊदी अरब की सीमा के काफी करीब है. 

यह भी पढ़ेंः ट्रंप की "तूफान से पहले का सन्‍नाटा" वार्निंग के मायने... क्‍या ईरान पर होने वाला है बड़ा हमला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America Israel And Iran War, Drone Strike In UAE, Nuclear Power Plant Drone Attack, Iran War, UAE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com