विज्ञापन

Bada Mangal 2026: अधिक मास के आखिरी बड़ा मंगल पर पूजा के किस उपाय बरसेगा महाबली हनुमान का आशीर्वाद

Bada Mangal Ke upay: हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा बड़े से बड़े संकट से उबारने और कामनाओं को पूरा करने वाली मानी गई है. बड़ा मंगल पर चिरंजीवी कहे जाने वाले पवनपुत्र हनुमान जी की किस विधि से पूजा करने पर शीघ्र ही उनकी कृपा बरसती है, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

Bada Mangal 2026: अधिक मास के आखिरी बड़ा मंगल पर पूजा के किस उपाय बरसेगा महाबली हनुमान का आशीर्वाद
Bada mangal 2026: Bada mangal 2026: हनुमान जी के पूजा के उपाय
NDTV

Bada Mangal 2026 Worship Tips: सनातन परंपरा में मंगलवार के दिन की जाने वाली हनुमत साधना सभी कष्टों को दूर करके मंगल ही मंगल करने वाली मानी गई है. पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा तब और भी ज्यादा शुभ और फलदायी हो जाती है, जब यह ज्येष्ठ मास के मंगलवार यानि बड़ा मंगल पर की जाती है. पंचांग के अनुसार कल अधिक ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल या फिर कहें बुढ़वा मंगल है. ऐसे में बड़ा मंगल पर मारुति नंदन से मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए कौन सा उपाय करना चाहिए, आइए इसे विस्तार से जानते हैं. 

बड़ा मंगल पर जरूर जपें राम नाम 

हिंदू मान्यता के अनुसार जिस जगह पर प्रभु श्री राम के नाम का जप होता है, वहां पर हनुमान जी जरूर मौजूद रहते हैं. ऐसे में हनुमत कृपा की चाह रखने वालों को बड़ा मंगल वाले दिन पूजा के समय राम नाम का जप या कीर्तन अवश्य करना चाहिए. 

हनुमान जी को चढ़ाएं सिंदूर का चोला 

हनुमान जी की सबसे प्रिय वस्तुओं में सिंदूर है, जिसे मंगलवार के दिन यदि अर्पित किया जाए तो बजरंग बली की कृपा अवश्य बरसती है. ऐसे में इस बड़ा मंगल पर हनुमान जी पूजा में सिंदूर और चमेली का तेल जरूर अर्पित करें. 

बड़ा मंगल पर इन चीजों का लगाएं महाभोग

बड़ा मंगल या फिर कहें बुढ़वा मंगल की पूजा मे हनुमान जी की पूजा में चढ़ाए जाने वाले भोग का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. ऐसे में साधक को हनुमत साधना करते समय पूजा में हनुमान जी की प्रिय चीजों जैसे बूंदी का लड्डू या फिर बूंदी, बेसन के लड्डू, गुड़-चना, चूरमा, मौसमी फल ​अर्पित करना चाहिए. 

सुंदरकांड के पाठ से पूरी होगी कामना

हिंदू मान्यता के अनुसार गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस के श्री सुंदरकांड पाठ से व्य​क्ति की सभी कामनाएं पूरी और कष्ट दूर होते हैं. ऐसे में बड़ा मंगल वाले दिन हनुमत साधक को हनुमान जी की शक्तियों का गुणगान करने वाली सुंदरकांड का पाठ पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करना चाहिए. 

Shukra Gochar 2026: शुक्र के कर्क राशि में गोचर से किसका बदलेगा भाग्य? पढ़ें गुरु-शुक्र युति का 12 राशियों पर असर

बड़ा मंगल पर हनुमान जी के लिए रखें व्रत 

हिंदू धर्म में किसी भी देवी-देवता की पूजा के लिए व्रत और उपवास का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. ऐसे में हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए हनुमत साधक को बड़ा मंगल वाले दिन पूरे विधि-विधान से व्रत रखना चाहिए. मान्यता है कि नियम-संयम के साथ व्रत रखने वाले साधक पर हनुमान जी शीघ्र ही अपनी कृपा बरसाते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com