अमेरिका (US) की एक बड़ी यूनीवर्सिटी में फिलॉसफी के पूर्व प्रोफेसर की ओर से कैंपस में गोलीबारी (Mass Shooting) की धमकी मिलने के बाद सभी कक्षाओं को ऑनलाइन (Online) कर दिया गया. लॉस एजेंलिस में UCLA ने बताया कि इस धमकी के बाद उसने अपने 44,500 छात्रों की कक्षाओं को ऑनलाइन कर दिया है. पूर्व प्रोफेसर मैथ्यू हैरिस ने इंटरनेट पर कैंपस में शूटिंग की धमकी दी थी. हैरिस को कोलोराडो पुलिस ने बुल्डर में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की तरफ से कहा गया कि हिंसा का स्तर देखते हुए हमने इस मामले को गंभीरता से लिया. हमने पूरे जिले में खोज शुरू की और हमने केंद्रीय पुलिस से भी मदद ली.
UCLA पुलिस की ओर से जारी न्यूज़पेपर डेली ब्रूइन के अनुसार हैरिस ने जैसे ही फिलोसॉफी विभाग के कई व्यक्तियों को संदेश भेजना शुरू किया, यूनिवर्सिटी पुलिस ने हैरिस की जांच करनी शुरू कर दी थी. इसमें एक वीडियो का लिंक भी था. इसे "फिलोसॉफ UCLA (मास शूटिंग) " नाम से टाइटल दिया हुआ था और 800 पेजों में लिखी गई एक धमकी थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: America: वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी की घटना में बच्ची की मौत, पांच घायल
हैरिस को पिछले साल एक छात्र को पॉर्न वीडियो भेजने के आरोप के बाद प्रशासनिक छुट्टियों पर भेज दिया गया था.
अमेरिका में स्कूलों, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थलों में भीड़ पर गोलीबारी लगातार एक समस्या बनी हुई है. सरकारें इससे निपटने का अभी कोई ठोस तरीका ढूंढ नहीं पाईं हैं.
अमेरिका में बड़ी जनसंख्या सख्त बंदूक कानून के पक्ष में हैं लेकिन बंदूकों पर लगाम लगाने की किसी भी कोशिश को शक्तिशाली "गन लॉबी" से कड़ी टक्कर मिलती है, जिसका कहना है कि हथियार रखना उनका संवैधानिक अधिकार है.
बंदूक से होने वाली हिंसा का रिकॉर्ड रखने वाले गन वॉयलेंस आर्काइव( Gun Violence Archive) के अनुसार 2021 में अमेरिका में बंदूक से हिंसा में 44,000 लोगों की जान गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं