विज्ञापन

उत्तराखंड में SIR के बाद 9 लाख से ज्यादा मतदाता घटे, अंतिम सूची में 71.58 लाख वोटर

उत्तराखंड निर्वाचन आयोग के सीईओ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि एसआईआर में 71 लाख 58 हजार के करीब मतदाता हैं. 7 अक्टूबर से कैंप लगाए जाएंगे, जिसमें जो वोट कटे हैं, उनकी BLO घर-घर जाकर जानकारी लेंगे और प्री एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे.

उत्तराखंड में SIR के बाद 9 लाख से ज्यादा मतदाता घटे, अंतिम सूची में 71.58 लाख वोटर
देहरादून:

उत्तराखंड में SIR होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी हुई है, जिसमें पूरे प्रदेश में 71 लाख 58 हजार 949  मतदाताओं की लिस्ट जारी की गई है. इसमें पुरुष मतदाता 37 लाख 37 हजार 701 हैं, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 34 लाख 21 हजार 36 है. तो वहीं 212 थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल हैं. उत्तराखंड में हुई SIR में कुल 9 लाख 6 हजार 521 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं.

राज्य में 8 जून 2026 से एसआईआर की शुरुआत हुई थी, उस समय उत्तराखंड में 79 लाख 60 हजार 762 मतदाता थे, जिसके बाद एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई. इस प्रक्रिया में फॉर्म 6 और फॉर्म 7 में नाम हटाने और जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई. फॉर्म 6 में 129872 नाम जोड़े गए, फार्म 7 में 96704 आवेदन आए थे, जिसमें से 89182 आवेदन रद्द कर दिए गए. ऐसे में लगभग 7522 आवेदन सही पाए गए. यानी मतदाता सूची से 7522 लोगों के नाम हटा दिए गए.

अंतिम मतदाता सूची में अगर उत्तराखंड के जिलों की बात करें तो सबसे ज्यादा वोटर हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर जिले में हैं.

  • हरिद्वार में 12 लाख 45 हजार 458 वोटर - पुरुष मतदाता 665203, महिला मतदाता 580154, थर्ड जेंडर 101
  • देहरादून में 11 लाख 94 हजार 797 वोटर - पुरुष मतदाता 617041, महिला मतदाता 577706, थर्ड जेंडर 50
  • उधम सिंह नगर में 11 लाख 47 हजार 030 वोटर - पुरुष मतदाता 602388, महिला मतदाता 544617, थर्ड जेंडर 25 वोटर
  • उत्तरकाशी में 2 लाख 25 हजार 050 - पुरुष मतदाता 117314, महिला मतदाता 107734, थर्ड जेंडर 2
  • चमोली में 2 लाख 76 हजार 007 वोटर - पुरुष मतदाता 141891, महिला मतदाता 134115 ,थर्ड जेंडर 1
  • रुद्रप्रयाग में 1 लाख 82 हजार 436 वोटर - पुरुष मतदाता 92134 ,महिला मतदाता 90302
  • टिहरी में 4 लाख 66 हजार 638 वोटर - पुरुष मतदाता 243051, महिला मतदाता 223583 थर्ड जेंडर 4
  • पौड़ी में 5 लाख 07 हजार 135 वोटर - पुरुष मतदाता 264235, महिला मतदाता 242890 , थर्ड जेंडर 10
  • पिथौरागढ़ में 3 लाख 43 हजार 638 वोटर - पुरुष मतदाता 175865, महिला मतदाता 167771, थर्ड जेंडर 2
  • बागेश्वर में 2 लाख 05 हजार 689 वोटर - पुरुष मतदाता 105817, महिला मतदाता 99872
  • अल्मोड़ा में 4 लाख 76 हजार 536 वोटर - पुरुष मतदाता 248865, महिला मतदाता 227667, थर्ड जेंडर 4
  • चंपावत में 1 लाख 90 हजार 988 वोटर - पुरुष मतदाता 100802, महिला मतदाता 90185, थर्ड जेंडर 1
  • नैनीताल में 6 लाख 97 हजार 547 वोटर - पुरुष मतदाता 363095, महिला मतदाता 334440, थर्ड जेंडर 12

उत्तराखंड निर्वाचन आयोग के सीईओ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि एसआईआर में 71 लाख 58 हजार के करीब मतदाता हैं. 7 अक्टूबर से कैंप लगाए जाएंगे, जिसमें जो वोट कटे हैं, उनकी BLO घर-घर जाकर जानकारी लेंगे और प्री एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे. ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे, जिसके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन उनका मौजूदा लिस्ट में नाम नहीं है और ऐसे मतदाताओं की एक लिस्ट तैयार की जाएगी, जिनके नाम कटे हैं और वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए उनका फॉर्म 6 भरवाने में मदद की जाएगी.

सीईओ ने बताया कि BLO घर-घर जाने के दौरान यह भी देखेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं और पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता हैं, उनके लिए भी फॉर्म 6 भरा जाएगा. वहीं जिन BLA 1 ने फार्म 7 के जरिए जो आपत्तियां दर्ज की थी, उन आपत्तियों में जो आपत्तियां गलत पाई गईं, उनकी सूची BLO से मंगवाई जाएगी और फिर उसके आधार पर गलत जानकारी दिए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के पहाड़ पर 1 साल पहले बना घर छोड़कर जाने को मजबूर हुआ परिवार, बोला- नई जर्नी शुरू हो रही है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand SIR, Special Intensive Revision (SIR), Uttarakhand Voter List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com