विज्ञापन

21वीं सदी में पहली बार,यशस्वी-राहुल ने वेलिंग्टन में किया कमाल, बनाया गजब का रिकॉर्ड

वेलिंग्टन टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर इतिहास रच दिया. 21वीं सदी में न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की यह पहली 100+ रन की ओपनिंग साझेदारी है.

21वीं सदी में पहली बार,यशस्वी-राहुल ने वेलिंग्टन में किया कमाल, बनाया गजब का रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल
@BCCI/X

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने वेलिंग्टन टेस्ट की पहली पारी में शतकीय साझेदारी करते हुए इतिहास रच दिया है. दोनों जोड़ीदार भारत की तरफ से 21वीं सदी में न्यूजीलैंड की धरती पर शतकीय साझेदारी करने वाले पहले टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले 21वीं सदी में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी जमीन पर भारत की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी 73 रनों की थी, जो वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने अप्रैल 2009 में इसी मैदान पर बनाया था. 

न्यूजीलैंड में भारतीय ओपनरों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

जायसवाल और राहुल की शतकीय साझेदारी न्यूजीलैंड की धरती पर किसी भारतीय ओपनिंग जोड़ी की तरफ से की गई केवल चौथी 100+ रनों की साझेदारी है. पिछली बार भारत की तरफ से न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय ओपनरों ने साल 1994 में शतकीय साझेदारी की थी. उस दौरान नयन मोंगिया और नवजोत सिंह सिद्धू ने हैमिल्टन में पहले विकेट के लिए 102 रन जोड़े थे.

न्यूजीलैंड में भारत की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड मनोज प्रभाकर और डब्ल्यूवी रमन के नाम दर्ज है. जिन्होंने 1990 में पहले विकेट के लिए 149 रनों की शतकीय साझेदारी की थी. 

मजबूत स्थिति में है भारत

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम की स्थिति काफी मजबूत है. ब्लू टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 159 रन है. केएल राहुल 52 और देवदत्त पडिक्कल 15 रन बनाकर नाबाद हैं. आउट होने वाले एक मात्र बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (85) हैं. जिन्हें मैट हेनरी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. 

यह भी पढ़ें- 'उसने साथियों को बेच दिया...', उस्मान ख्वाजा पर भड़के डिविलियर्स, गद्दार तक कह डाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, India, Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, Rahul Kannaur Lokesh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com