खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर जोरों-शोरों पर चर्चा चल रही है. रेडिट पर किए गए एक पोस्ट के बाद उनकी शादी की संभावित अटकलों ने हवा दी है. यह पहली बार नहीं है जब सारा लोगों के बीच चर्चा की विषय बनी हैं. वह पहले भी अपने चाहने वालों के बीच चर्चा का केंद्र रही हैं.
CricketTea कम्युनिटी पर 'Is she getting married or what?' हेडलाइन से किए गए एक रेडिट पोस्ट ने प्रतिक्रियाओं का नया दौर शुरू कर दिया है. पोस्ट करने वाले यूजर ने सारा को लेकर अचानक बढ़ी दिलचस्पी पर सवाल उठाते हुए लिखा है, 'आखिर अचानक सारा में इतनी दिलचस्पी क्यों दिखाई जा रही है? मैं सच में यह सवाल कर रहा हूं दोस्तों...'
सारा तेंदुलकर की शादी की अफवाहों ने पकड़ा जोर
जारी माह के शुरुआत में तेंदुलकर परिवार के बीच हुई मजाकिया बातचीत के बाद यह चर्चा लोगों के बीच चल रही है. जहां सारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी भाभी सानिया चंदोक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सारा को ऐसा जीवनसाथी मिले जो पेरी क्रॉस रोड पर रहता हो, ताकि वह शादी के बाद भी अपने परिवार के करीब रह सकें.
वहीं उनके पिता और पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि तुम्हें कोई दिलचस्प इंसान मिलेगा. इससे ज्यादा मुझे और कुछ नहीं कहना चाहिए.'
यूजर्स की प्रतिक्रिया
रेडिट पर किए गए इस पोस्ट के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं लोगों के बीच से सामने आ रही हैं. कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिरकार सारा तेंदुलकर की निजी जिंदगी इतनी ज्यादा चर्चाओं का विषय क्यों बनती जा रही है.
वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने कहा कि आजकल लोग सोशल मीडिया पोस्ट और सेलिब्रिटी की सार्वजनिक मौजूदगी को जरूरत से ज्यादा महत्व दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा है, 'किसे फर्क पड़ता है कि उनकी शादी हो रही है या वह डेली की जिंदगी में क्या कर रही हैं. ऐसे ध्यान खींचने वाले पीआर ड्रामे कभी खत्म ही नहीं होते.'
शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा रहा है नाम
जारी चर्चाओं के दौर में सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल को लेकर मजाकिया टिप्पणियां भी देखने को मिल रही हैं. आपको बता दें कि सारा और गिल का नाम पिछले कई सालों से एक साथ जोड़ा रहा है. दोनों के कथित रिश्ते को लेकर चर्चाएं तब शुरू हुईं. जब उन्हें लंदन के एक रेस्तरां से साझा की गई तस्वीरों में काफी समानताएं देखने को मिली थी. मगर उन्होंने हमेशा से ऐसी खबरों को खारिज ही किया है.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स का धमाल, शतक जड़ते ही बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, 2026 में हो गया कमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं