- पीलीभीत के विधानसभा 127 में EPIC नंबर सर्च करने पर दूसरे वोटर की डिटेल नजर आई.
- CEO ने ERO और VRC ऑपरेटर को हटाकर केस दर्ज करने के निर्देश दिए.
- पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की वोटर लिस्ट में EPIC मिलान की जांच करने के आदेश दिए गए.
उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट से जुड़ी गड़बड़ी के मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है. पीलीभीत के विधानसभा क्षेत्र 127 की वोटर लिस्ट में कुछ मतदाताओं के EPIC नंबर को ऑनलाइन सर्च करने पर दूसरे वोटर की डिटेल्स शो होने की शिकायत सामने आई थी. मामले की जांच में भी इस तरह की त्रुटियां मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 21 अक्टूबर को मामले का संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत से जांच कराई. जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ मतदाताओं के EPIC नंबर ऑनलाइन सर्च करने पर किसी अन्य मतदाता का विवरण प्रदर्शित होता पाया गया.
सहायक निर्वाचन अधिकारियों की भी तय होगी जिम्मेदारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मामले में संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारी तय करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है. इसके साथ ही, पीलीभीत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की इस बिंदु पर जांच कर दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सभी जिलों में होगी जांच...
पीलीभीत में सामने आई गड़बड़ी के बाद अब पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश दिए गए हैं. सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में EPIC नंबर और संबंधित वोटर के डिटेल्स का मिलान कराने को कहा गया है. अधिकारियों को दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी.
निर्वाचन विभाग के इन निर्देशों का मकसद वोटर लिस्ट में दर्ज डिटेल्स की शुद्धता सुनिश्चित करना और सामने आई गलतियों को दूर करना है.
यह भी पढ़ें | UP SIR: CM योगी, अखिलेश और मायावती के जिले में कितने वोट घटे?
यह भी पढ़ें | UP SIR: कहीं लाखों नाम कटे, कहीं रिकॉर्ड बढ़ोतरी… कानपुर में बंपर छंटनी, प्रयागराज में 3.29 लाख नए वोटर जुड़े
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं