विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2025

ट्रंप पर भड़के बाबा रामदेव; टैरिफ पर कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

आत्मनिर्भर भारत पर बाबा रामदेव बोले, "स्वदेशी का दर्शन ये कोई प्रधानमंत्री का या स्वामी रामदेव का नहीं है, यह तो हमारे देश की प्रकृति और संस्कृति है.

ट्रंप पर भड़के बाबा रामदेव; टैरिफ पर कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

योग गुरु बाबा रामदेव ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि टैरिफ के नाम पर यह एक तरह का टेररिज्म, राजनीतिक आतंकवाद और तानाशाही है. बाबा रामदेव ने दावा किया कि जैसे अमेरिका को चीन पर लगाया गया टैरिफ वापस लेना पड़ा, वैसे ही भारत पर भी टैरिफ वापस लेना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि भारत का सम्मान किसी भी देश से कम नहीं है और स्वदेशी के रास्ते पर चलकर आने वाले 10-15 सालों में भारत पूरी दुनिया से आगे होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

'बहुत जल्द टैरिफ वापस लेना पड़ेगा'

बाबा रामदेव का कहना है, "टैरिफ पर अभी अमेरिका की एक अदालत ने ही रोक लगा दी है और बहुत जल्द टैरिफ वापस लेना पड़ेगा. जैसे चीन का टैरिफ वापस लेना पड़ा था, उसी तरह भारत का टैरिफ वापस लेना पड़ेगा, क्योंकि भारत का सम्मान भी चीन से कम नहीं है.

'10- 15 सालों में भारत दुनिया से बहुत आगे होगा'

टैरिफ को लेकर भारत द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करते हुए योगगुरु ने कहा, "अमेरिकी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार और स्वदेशी के सिद्धांत पर राष्ट्र को विकसित करने का पूरा संकल्प और सारे देशवासियों के लिए राष्ट्रीय हित की जो भावना है, वह इस देश को बहुत आगे लेकर जाएगी. 10- 15 सालों में भारत दुनिया से बहुत आगे होगा.

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "अभी कुछ दिनों के अंदर कुछ और नए घटनाक्रम होंगे. मैं कोई भविष्यवक्ता तो नहीं हूं, लेकिन आपसे कह रहा हूं कि टैरिफ अंततोगत्वा वापस लेना पड़ेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

'राष्ट्र धर्म भी होगा और युग धर्म भी'

आत्मनिर्भर भारत पर बाबा रामदेव बोले, "स्वदेशी का दर्शन ये कोई प्रधानमंत्री का या स्वामी रामदेव का नहीं है, यह तो हमारे देश की प्रकृति और संस्कृति है. युगों युगों से इसी स्वदेशी के दर्शन से हमने स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता हासिल की है. आने वाले युग में भी राष्ट्र धर्म भी होगा और युग धर्म भी.

'असीमित जनसंख्या किसी भी देश के लिए घातक'

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चों के बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है, "हम तो सन्यासी आदमी हैं. हमारे तो सभी बच्चे हैं, जनसंख्या का नियंत्रण सभी वर्ग जाति, समुदायों में एक विवेकपूर्ण तरीके से होना चाहिए , भूमि भी सीमित है ,संसाधन सीमित हैं. असीमित जनसंख्या किसी भी देश के लिए घातक होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ramdev, Trump Tariff, Trump Tariff 2025, Trump Tariff Against India, Trump Tariff Deadline
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com