विज्ञापन

यूपी के 1.28 लाख शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, म‍िलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज और करोड़ों को इंश्‍योरेंस कवर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रव‍िवार को आगरा में उच्च शिक्षा विभाग की 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' की शुरुआत करेंगे.

यूपी के 1.28 लाख शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, म‍िलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज और करोड़ों को इंश्‍योरेंस कवर
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ.
  • 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' की शुरुआत करेंगे सीएम योगी
  • योजना के तहत 1900 से अधिक उपचार पैकेजों का मिलेगा लाभ
  • शिक्षक कल्याण और उच्च शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी यह पहल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के 1.28 लाख से अधिक शिक्षकों और उनके आश्रित परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रव‍िवार को आगरा में उच्च शिक्षा विभाग की 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' की शुरुआत करेंगे. इस योजना के लागू होने के बाद प्रदेश के विश्वविद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में कार्यरत टीचर्स और उनके आश्रित परिवारों को कैशलेस मेड‍िकल फैसि‍ल‍िटी का फायदा म‍िलेगा. 

  • 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' के लागू होने के बाद पात्र शिक्षकों और उनके परिवारों को ल‍िस्‍टेड सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी. 
  • वर्तमान में चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा (Medical reimbursement facility) उपलब्ध न होने की वजह से इलाज का आर्थिक भार शिक्षकों को खुद उठाना पड़ता है. 
  • नई व्यवस्था से शि‍क्षकों को समय पर बेहतर उपचार और आर्थिक सुरक्षा दोनों मिलेंगी. 

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच के साथ आर्थिक सुरक्षा भी 

योगी सरकार का मानना है कि शिक्षकों की स्वास्थ्य सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है. मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच देने के साथ आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करेगी. 

हर साल 5 लाख रुपये तक मेड‍िकल कवर

  • इस योजना के तहत पात्र प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का मेड‍िकल कवर उपलब्ध कराया जाएगा. 
  • कार्ड बनने के बाद पहले दिन से ही निर्धारित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा. 
  • अस्पताल में भर्ती होने से लेकर उपचार, दवाइयों और डिस्चार्ज तक का पूरा खर्च योजना के अंतर्गत वहन किया जाएगा.

1900 से अधिक उपचार पैकेजों का मिलेगा लाभ

योजना के माध्‍यम से ल‍िस्‍टेड सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 1900 से अधिक उपचार पैकेजों का लाभ मिलेगा. इनमें कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग, जटिल सर्जरी सहित अनेक गंभीर बीमारियों का उपचार शामिल है. योजना का संचालन साचीज के माध्यम से किया जाएगा और आयुष्मान भारत की निर्धारित उपचार दरें लागू होंगी. 

आगरा से योजना की शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रव‍िवार को आगरा में उच्च शिक्षा विभाग की 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' की शुरुआत करेंगे. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू का भी आदान-प्रदान होगा. कार्यक्रम के दौरान पंजाब नेशनल बैंक के साथ होने वाले एमओयू के तहत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 1.50 करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 3 करोड़ रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा, 60 हजार रुपये तक का अस्पताल नकद लाभ और 12 लाख रुपये तक का टर्म लाइफ बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. यह पहल शिक्षक कल्याण और उच्च शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी. 

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का बड़ा ऐलान- आगरा में मुगल म्यूजियम नहीं छत्रपति शिवाजी के नाम पर होगा संग्रहालय, इसी साल होगा तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, UP Teachers, Uttar Pradesh News, UP News, Good News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com