विज्ञापन

ग्रामीण डाक जीवन बीमा के नियमों में बड़ा बदलाव, स्वतंत्रता दिवस पर India Post ने दिया तोहफा

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के नियम में बड़ा बदलाव किया है. यह बदलाव RPLI की पात्रता को लेकर है. जिसमें ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) लेना अब और भी आसान हो गया है.

ग्रामीण डाक जीवन बीमा के नियमों में बड़ा बदलाव, स्वतंत्रता दिवस पर India Post ने दिया तोहफा
ग्रामीण डाक जीवन बीमा के नियम बदले
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले इंडिया पोस्ट (India Post) की ओर से बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत सभी के लिए बीमा (Insurance For All) की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. इसके तहत भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के नियम में बड़ा बदलाव किया है. यह बदलाव RPLI की पात्रता को लेकर है, जिसमें कहा गया है कि ग्रामीण डाक जीवन बीमा लेने के लिए केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रूप से रहने वाले लोग ही नहीं, बल्कि किसी भी अनुसूचित बैंक या इंडिया पोस्ट (POSB) में सक्रिय बचत खाता रखने वाला कोई भी व्यक्ति इस बीमा योजना का लाभ ले सकता है. इस नियम को डाक विभाग ने तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है.

डाक विभाग ने कहा है कि तुरंत प्रभाव से POSB या किसी भी शेड्यूल्ड बैंक में चालू सेविंग्स बैंक अकाउंट होना, ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के लिए एक अतिरिक्त पात्रता शर्त होगी. इससे ग्रामीण इलाके में रहने की पारंपरिक शर्त खत्म हो गई है और अब सरकार की गारंटी वाला सस्ता जीवन बीमा ज़्यादा परिवारों तक पहुंच सकेगा.

ग्रामीण डाक जीवन बीमा में बदला पात्रता नियम

इस बदलाव का मतलब यह है कि ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) लेना अब और भी आसान हो गया है. अब बीमा लेने के लिए केवल ग्रामीण क्षेत्र में रहने की पुरानी शर्त ही जरूरी नहीं है। यदि आपके पास इंडिया पोस्ट (POSB) या किसी अन्य अनुसूचित बैंक (Scheduled Bank) में चालू बचत खाता है, तो आप इसके लिए पात्र हैं. पहले इस योजना में केवल ग्रामीण क्षेत्रों के स्थायी निवासी ही पात्र हुआ करते थे.

अब नए नियम के तहत किसी भी शिड्यूल्ड बैंक या पोस्ट ऑफिस में चालू/सक्रिय (Operative) बचत खाता रखने वाला व्यक्ति अब ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) ले सकता है.

इसमें शर्त रखी गई है कि पोस्ट ऑफिस खाते के लिए कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) से स्थिति जांची जाएगी, अनुसूचित बैंक के खाते में पिछले 24 महीनों में कम से कम एक ग्राहक-initiated लेन-देन होना चाहिए

इसमें यह भी कहा गया है कि  डिजिटल प्रमाण होने पर अलग से किसी भौतिक (physical) बैंक प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है. यानी पासबुक, मोबाइल बैंकिंग स्क्रीनशॉट, ईमेल स्टेटमेंट या एटीएम मिनी-स्टेटमेंट जैसे डिजिटल प्रमाण मान्य होंगे.

RPLI क्या है

ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) भारत सरकार की एक सुरक्षित जीवन बीमा योजना है. इसे 24 मार्च 1995 को शुरू किया गया था. इसका मुख्य लक्ष्य गांव के लोगों, किसानों और महिलाओं को कम खर्च में बीमा सुरक्षा देना है.  इस योजना के तहत 10,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का बीमा कराया जा सकता है. वहीं 4 साल के बाद इस पर लोन की सुविधा है, जबकि 3 साल बाद इसे बंद करा सकते हैं. हालांकि 5 साल पूरे होने से पहले सरेंडर करने पर बोनस नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ेंः राजेश को नहीं समझ आई SIP तो इस स्कीम में कर दिया निवेश, बिना रिस्क के हो गए पैसे डबल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Post, India Post Life Insurance Schemes, Indian Post Office Schemes, Post Office Scheme, Government Insurance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com