विज्ञापन

सीएम योगी का बड़ा ऐलान- आगरा में मुगल म्यूजियम नहीं छत्रपति शिवाजी के नाम पर होगा संग्रहालय, इसी साल होगा तैयार

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि आगरा में भव्य छत्रपति शिवाजी म्यूजियम बनाया जाएगा. इस दौरान उन्होंने पिछली सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है.

सीएम योगी का बड़ा ऐलान- आगरा में मुगल म्यूजियम नहीं छत्रपति शिवाजी के नाम पर होगा संग्रहालय, इसी साल होगा तैयार
सीएम योगी का बड़ा ऐलान
  • आगरा में आयोजित सभा में सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.
  • सीएम योगी ने ऐलान किया कि आगरा में बन रहा संग्रहालय मुगल म्यूजियम नहीं बल्कि छत्रपति शिवाजी के नाम पर होगा.
  • मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि यह संग्रहालय साल के आखिरी तर तैयार हो जाएगा.
आगरा:

सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा में बन रहे भव्य संग्रहालय का नाम छत्रपति शिवाजी म्यूजियम करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा आगरा में निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम, छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होगा. मुख्यमंत्री ने पिछली समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा 'आगरा में मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर म्यूजियम बनाने की योजना की आलोचना करते हुए स्पष्ट किया कि उनकी सरकार इस साल के अंत तक आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर एक भव्य संग्रहालय का निर्माण पूरा कर लेगी. सीएम ने कहा कि देश के किसी भी आक्रांता के नाम पर बनने वाले संग्रहालय के लिए जनता के गाढ़े पसीने की कमाई का उपयोग नहीं किया जाएगा.

2026 के आखिर तक पूरा होगा काम

आगरा में 342 करोड़ रुपये से अधिक की 53 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा 'जिस आगरा की धरती पर छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने पराक्रम का प्रदर्शन किया था, वहां समाजवादी पार्टी की सरकार एक मुगल म्यूजियम बनवा रही थी. जनता के पैसे का इस्तेमाल किसी आक्रांता के नाम पर म्यूजियम बनाने के लिए नहीं होगा, बल्कि राष्ट्र नायकों के नाम पर भव्य संग्रहालय बनाए जाएंगे. उन्होंने घोषणा की कि छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर बनने वाले इस भव्य संग्रहालय का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके साथ ही सरकार ने आगरा में उस ऐतिहासिक 'कोठी' के अधिग्रहण को भी मंजूरी दे दी है, जहां छत्रपति शिवाजी ठहरे थे.

सपा-कांग्रेस पर सीएम योगी का निशाना 

सीएण योगी ने विपक्षी दल सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा 'जनता का पैसा 'सैफई सिंडिकेट' के लिए लूट का माध्यम बन गया था. चाहे वह युवाओं की नौकरी चुराना हो, गरीबों की योजनाओं में सेंध लगाना हो या फिर किसानों की समृद्धि छीनने का पाप सपा और उससे पहले कांग्रेस ने यही सब किया है. उन्होंने कहा इन कुकर्मों का परिणाम यह हुआ कि राज्य के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया, किसानों ने आत्महत्या की और बेटियां व व्यापारी असुरक्षित माहौल में जीने को मजबूर थे. 

'अखिलेश पर साधा निशाना'

पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा 'भगवान ही ऐसे राज्य को बचाए जहां का मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे उठता हो, दोपहर 2 बजे तैयार होता हो, शाम 5 बजे जिम जाता हो और रात 7 बजे के बाद अपने दोस्तों के साथ समय बिताने का आनंद लेता हो. यही कारण था कि हर जिले में एक माफिया पैदा हो गया था और हर पुलिस स्टेशन व तहसील गुंडों के हवाले कर दी गई थी.'

आगरा का होगा विकास 

सीएम योगी ने आगरा के विकास को लेकर कहा 'सरकार शहर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित करने की दिशा में पहले ही कदम बढ़ा चुकी है. अब यह ब्रज क्षेत्र में न केवल औद्योगिक गतिविधियों बल्कि पर्यटन का भी एक नया केंद्र बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रेपेजियम जोन के कारण पहले से रुके हुए कार्यों को भी अनुमति दे दी है. इसके तहत ताज महल के आसपास के पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में गैर-प्रदूषणकारी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की स्थापना के रास्ते साफ हुए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, CM Yogi News, Agra News, UP News, Chhatrapati Shivaji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com