विज्ञापन

नोएडा का 700 मीटर लंबा अंडरपास, ताज हाईवे से गुजरेगा, सूरजपुर और गौर सिटी तक कनेक्टिविटी

गौर सिटी अंडरपास परियोजना निर्माण कार्य शुरू होने के 18 महीने के भीतर पूरी होनी थी. 2026 में इसे शुरू किया जाना था. लेकिन रैंप पर शेड लगने का काम के चलते यह अब तक अटका हुआ है.

नोएडा का 700 मीटर लंबा अंडरपास, ताज हाईवे से गुजरेगा, सूरजपुर और गौर सिटी तक कनेक्टिविटी
गौर चौक अंडरपास को लेकर नई डेडलाइन आई सामने
  • गौर सिटी चौक अंडरपास का निर्माण कार्य 2024 में शुरू हुआ था. इसे 18 महीने में पूरा करना था
  • अंडरपास सूरजपुर और गौर सिटी को जोड़ते हुए सूरजपुर-गाजियाबाद सड़क पर ट्रैफिक को कम करेगा
  • रैंप पर बारिश से बचाव के लिए शेड लगाने की वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई है, शेड पर 7 करोड़ का खर्च आएगा
नई दिल्ली:

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी चौक अंडरपास के शुरू होने की 15 अगस्त की तीसरी तारीख भी निकल गई. पहले यह अंडरपास 15 अगस्त को शुरू होना था. लेकिन अब इसके दीपावली से पहले पूरा होने का लक्ष्य ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने रखा है. अथॉरिटी का कहना है कि बारिश के पानी से बचाव के लिए रैंप पर शेड लगाना जरूरी है, इसी वजह से इस काम में देरी हुई है. ये तीसरी बार है जब अंडरपास शुरू होने की समयसीमा ऐसे ही निकल गई.

700 मीटर लंबा अंडरपास

ये अंडरपास 700 मीटर लंबा है. यह ताज हाईवे के पास से होते हुए ग्रेटर नोएडा (सूरजपुर) और गौर सिटी को आपस में जोड़ेगा. इसके खुलने से सूरजपुर-गाजियाबाद सड़क पर ट्रैफिक कम हो जाएगा. 

60 करोड़ तय हुआ, 92 करोड़ पहुंचा खर्च

गौर सिटी चौक अंडरपास का निर्माण कार्य साल 2024 में शुरू हुआ था. शुरुआत में इस पर 60 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही गई थी. लेकिन टेंडर के दौरान ये लागत बढ़कर 482 करोड़ रुपये पहुंच गई. लेकिन बिजली लाइनों समेत अन्य खर्च अब करीब 92 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अब शेड पर अलग से 7 करोड़ का खर्च आएगा.

गौर चौक अंडरपास शुरू होने में क्यों हुई देरी?

गौर सिटी अंडरपास परियोजना निर्माण कार्य शुरू होने के 18 महीने के भीतर पूरी होनी थी. 2026 में इसे शुरू किया जाना था. लेकिन रैंप पर शेड लगने का काम के चलते यह अटका हुआ है. जानकारी के मुताबिक शेड लगाने में करीब 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके लिए अथॉरिटी ने अलग से टेंडर निकाला है. अधिकारियों के मुताबिक, अंडरपास का कंस्ट्रक्शन काम पूरा हो चुका है. लोगों को परेशानी न हो इसके लिए अंडरपास के ऊपर से आवाजाही शुरू कर दी गई है.  60 मीटर रोड पर रैंप का काम भी पूरा हो चुका है. हाल ही में बारिश की वजह से निर्माण कार्य अटकने से रैंप का काम धीमा हो गया है. 

गौर चौक अंडरपास शुरू होने की नई डेडलाइन

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह के मुताबिक, गौर सिटी अंडरपास का काम पूरा नहीं होने के पीछे कई वजहें हैं. लेकिन इसे दीपावली से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि लोगों को ट्रैफिक की परेशानी से मुक्ति मिल सके. टेंडर के मुताबिक, गौर सिटी चौक अंडपपास का काम जनवरी की शुरुआत में पूरा होना था. फिर इसे जून तक बढ़ाया गया. फिर इसकी नई तारीख 15 अगस्त हुआ. अब इसे दीपावली पर वाहनों के लिए खोला जाएगा. 

ये भी पढे़ं-दिल्ली से जयपुर सिर्फ 3 घंटे में, मानेसर से धारूहेड़ा के बीच 5 बड़े फ्लाईओवर बनेंगे, हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaur Chowk, Gaur Chowk Traffic Jams, Noida Underpass, Greater Noida West, Noida Infrastructure Projects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com