नोएडा सेक्टर 121 के गड़ी चौखंडी में एक सनकी बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. बाद में बेटे ने भी सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि पिता और बेटे में स्कूल के एडमिशन को लेकर कोई विवाद था. मृतक के भाई ने संपर्क नहीं होने पर पुलिस में तहरीर दी थी. इसके बाद इस घटनाक्रम का पता चला. बुधवार को नोएडा सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर एक शख्स ने सुसाइड किया था. बाद में पता चला कि इसी शख्स ने अपने पिता की हत्या कर सुसाइड कर लिया.
जब पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर जांच शुरू की तब राजू शर्मा का शव घर पर मिला. पुलिस को राजीव का खून से सना शव घर पर मिला. साथ ही मृतक के बेटे अमृत शर्मा के कपड़े और कुल्हाड़ी भी खून से सने मिले. पिता के शरीर पर कुल्हाड़ी के निशाने होने की बात भी सामने आई है.
बताया जा रहा है कि बेटे का पिता से स्कूल एडमिशन और बाहर घूमने को लेकर विवाद था. मृतक राजू शर्मा के भाई अरुण शर्मा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. थाना फेज-3 पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. 16 साल के बेटे अमृत शर्मा ने नोएडा सेक्टर 52 के मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं