विज्ञापन

VIDEO: आजादी का जश्न मातम में बदला, स्कूल का छज्जा गिरने से छात्र की मौत

अभी तक तक स्पष्ट नहीं है कि आखिर स्कूल का छज्जा किस वजह से ऐसे गिर गया. लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कुछ छात्र हाथ में तिरंगा लिए चढ़े हुए हैं.

VIDEO: आजादी का जश्न मातम में बदला, स्कूल का छज्जा गिरने से छात्र की मौत
संभल में बड़ा हादसा
NDTV

संभल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. अल हसनैन पब्लिक स्कूल के मुख्य गेट का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. हादसे में छज्जे के नीचे दबकर एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर संभल के डीएम और SP मौके पर पहुंच गए.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी तक तक स्पष्ट नहीं है कि आखिर स्कूल का छज्जा किस वजह से ऐसे गिर गया. लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कुछ छात्र हाथ में तिरंगा लिए चढ़े हुए हैं. सभी जश्न के माहौल में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन तभी अचानक से पूरा छज्जा ही भरभराकर गिर पड़ा. मलबे के नीचे कई बच्चे दब गए और एक छह वर्षीय की तो मौके पर ही मौत हो गई.

क्या किसी की लापरवाही?

पूरे गांव में इस समय मातम पसरा हुआ है. आजादी के जश्न में इस हादसे सभी को गमजदा कर दिया है. सभी के मन में सवाल है कि आखिर इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया. क्या यहां किसी की लापरवाही रही, क्या समय रहते मरम्मत नहीं की गई या इसे सिर्फ एक हादसे के रूप में देखा जाए.

पहले भी हुए ऐसे हादसे?

वैसे इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं. सोशल मीडिया ऐसे तमाम वीडियो से पटा रहता है जहां पर खस्ता हाल में पड़े स्कूल ऐसे ही हादसों का शिकार हो जाते हैं. यहां बात सिर्फ उत्तर प्रदेश की नहीं है, कई राज्यों में, कई शहरों में कई मौकों पर ऐसे हादसे हो चुके हैं. गलती प्रशासन की अगर निकल भी जाए, कीमत कोई मासूम चुकाता है.  संभल मामले में भी जिस छह वर्षीय छात्र की मौत हुई है, उसका परिवार टूट चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambhal, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com