उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रयान पब्लिक स्कूल की बस में विशालकाय अजगर मिला है. अजगर बस के इंजन में फंसा था, जिसे देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया. ऐसे में लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ सिटी वंदना सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर और अजगर को रेस्क्यू कराया.
लगभग एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किसी तरह अजगर को काबू में किया गया. रविवार होने की वजह से स्कूल बंद था, इसलिए किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि शनिवार को स्कूली वाहन पास के एक गांव में खड़ी हो जाती है. सोमवार को वहीं से बच्चों को लेकर आती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कल भी वाहन जब गांव में खड़ा था, तब गांव वालों ने एक बकरी का बच्चा खाने के बाद अजगर को वाहन में चढ़ते देखा था. गांव वालों ने स्कूल प्रबंधन को सूचना दी थी, जिसके बाद ही वाहन को गांव से स्कूल के सामने लाकर खड़ा किया गया और फिर ज़िला प्रशासन को मामले की सूचना दी गई थी.
मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने कहा कि सूचना पाकर हम मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचित किया. विभागीय टीम आई और अजगर को रेस्क्यू करके अपने साथ ले गई. किसी तरह के जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा.
यह भी पढ़ें -
-- दिल्ली में 27 साल के लड़के की मौत पर बवाल,साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश
-- भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में इस तरह करेंगे मतदान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं