मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में 27 साल के एक लड़के की पीट पीट कर हत्या कर दी गई. उसके 2 दोस्त घायल हैं. हत्या का आरोपी मुस्लिम समुदाय के लड़कों पर है. हत्या के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दी और विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि मृतक बजरंग दल से जुड़ा था. हालांकि पुलिस का कहना है हत्या के पीछे की वजह मामूली बात पर हुआ झगड़ा है कोई साम्प्रदायिक मामला नहीं है. डीसीपी श्वेता चौहान के मुताबिक 12 अक्टूबर को नितेश अपने दोस्तों मोंटी और आलोक के साथ अपने घर के पास ही खड़ा था.
तभी बाइक पर सवार 3 लड़कों उफीज़ा. अब्बास और अदनान से उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद उफीज़ा .अब्बास और अदनान ने डंडों और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया. जमकर पिटाई की और फरार हो गए. इसके बाद आरोपी फरार हो गए. नितेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी शनिवार देर रात मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों को सौप दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस के मुताबिक नितेश और आलोक पर पहले से कई केस दर्ज हैं. सीसीटीवी फुटेज में पहले नितेश और उसके दोस्त ने दूसरे ग्रुप को मारते हुए दिख रहे हैं. वहीं नितेश के जानकार कह रहे हैं कि वो हाल ही में बजरंग दल से जुड़ा था और इसलिए उसे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निशाना बनाया. लोगों के मुताबिक पास ही कि मस्जिद से नितेश की पिटाई करने के लिए भीड़ आयी. हालांकि पुलिस का कहना है मस्जिद से कोई नहीं आया. पुलिस के मुताबिक ये साम्प्रदायिक मामला नहीं है बल्कि मामूली बात पर हुए झगड़े के बाद हुई वारदात है. लिस हत्या का केस दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं