विज्ञापन

6 फेरे होते ही बिफरी दुल्हन, दूल्हा बोला- 'दिमाग खराब है, नहीं करूंगा शादी'; फिर पुलिस ने करवाया 7वां फेरा

उत्तर प्रदेश के औरैया से शादी के 6 फेरे होने के बाद दूल्हा और दुल्हन के बीच विवाद हो गया. 6 फेरे होते ही दुल्हन बिफर गई. तब दूल्हे ने भी शादी करने से इनकार कर दिया. औरैया से जाहिद अख्तर की रिपोर्ट.

6 फेरे होते ही बिफरी दुल्हन, दूल्हा बोला- 'दिमाग खराब है, नहीं करूंगा शादी'; फिर पुलिस ने करवाया 7वां फेरा
सांकेतिक तस्वीर.
AI Generated Image
  • उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 6 फेरे होने के बाद दुल्हन ने उल्टे फेरे होने का आरोप लगाकर विवाद खड़ा किया
  • दुल्हन के गुस्से के कारण दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और दुल्हन की मानसिक हालत पर सवाल उठाए
  • विवाद बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया, जिसने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया और शादी पूरी कराई
औरैया:

6 फेरे हो चुके थे. शादी बस होने ही वाली थी. लेकिन तभी अचानक दुल्हन बिफर गई. आसपास रखा सामान फेंकने लगी. इसके बाद लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया. लड़के वालों का कहना था कि लड़की का दिमाग खराब है. विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को दखल देना पड़ा. पुलिस ने फिर समझा-बुझाकर दोनों की शादी कराई.

ये मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सामने आया है, जहां दिबियापुर कस्बे में एक मैरिज हॉल में शादी समारोह के दौरान फेरे के समय विवाद हो गया. 6 फेरे होने के बाद दुल्हन ने उल्टे फेरे होने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया और आसपास रखा सामान फेंक दिया. यह देख दूल्हे ने यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि लड़की का दिमाग खराब है. विवाद शुरू होने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. काफी समझाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में आखिरी सातवां फेरा किया गया.

क्या है पूरा मामला?

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह योजना के तहत 11 दिसंबर को पंकज और ईशा की शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए. 27 फरवरी को दोनों की शादी का रिसेप्शन था. शादी में जयमाला का कार्यक्रम हुआ और फिर शनिवार सुबह फेरे हुए. जब छठा फेरा हुआ तो दुल्हन बिफर गई और बोली कि फेरे उल्टे कराए जा रहे है. यह कहकर उसने विवाद खड़ा कर दिया और सामान फेंक दिया.

दूल्हे ने किया शादी से इनकार

दुल्हन के बिफरने के बाद दूल्हे ने गुस्से में आकर शादी से इनकार कर दिया. दूल्हे ने कहा कि लड़की दिमागी रूप से ठीक नहीं है इसलिए वह शादी नहीं करेगी. इसके बाद दोनों के रिश्तेदार एक-दूसरे को समझाने लगे.

पुलिस आई, फिर हुआ 7वां फेरा

रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी मामला नहीं सुलझा. फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने आकर समझाया और तब जाकर करीब 9 बजे पुलिस की मौजूदगी में 7वां फेरा हुआ. इसके बाद दुल्हन की विदाई हुई.

(औरैया से जाहिद अख्तर की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Auraiya, Auraiya News In Hindi, Uttar Pradesh News Hindi News, Bride And Groom, Bride And Groom Bizarre Entry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com