विज्ञापन

2027 चुनाव से पहले यूपी पुलिस में 183 इंस्पेक्टरों के ताबड़तोड़ तबादले; लखनऊ, नोएडा और कानपुर में बड़ा फेरबदल

2027 विधानसभा चुनाव की आहट के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है. पुलिस मुख्यालय ने 183 निरीक्षकों का तबादला कर दिया है. सबसे ज्यादा असर लखनऊ, कानपुर और नोएडा कमिश्नरेट पर पड़ा है, जहां वर्षों से तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

2027 चुनाव से पहले यूपी पुलिस में 183 इंस्पेक्टरों के ताबड़तोड़ तबादले; लखनऊ, नोएडा और कानपुर में बड़ा फेरबदल
यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, चुनाव से पहले कार्रवाई
फाइल फोटो
  • चुनाव से पहले यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 183 इंस्पेक्टरों के तबादले
  • 3 साल पूरे करने वाले इंस्पेक्टरों का तबादला, यूपी पुलिस में बड़ी हलचल
  • चुनावी निष्पक्षता के लिए तबादले, कई जिलों में बदले जाएंगे थाना प्रभार
लखनऊ:

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति और अनुमोदन के बाद प्रदेशभर में 183 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) के तबादले किए गए हैं. इस कार्रवाई के तहत एक ही जिले में लंबे समय से तैनात अधिकारियों को दूसरे जिलों और कमिश्नरेट में भेजा गया है. सबसे ज्यादा तबादले लखनऊ कमिश्नरेट से हुए हैं, जहां से 56 निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं.

चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव

NDTV को प्राप्त पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश की लिस्ट के अनुसार यह तबादले विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और निर्वाचन आयोग के मानकों को ध्यान में रखकर किए गए हैं. निर्णय उन निरीक्षकों पर लागू किया गया है, जिन्होंने एक ही जिले में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है या 31 मई 2027 तक पिछले चार वर्षों में तीन वर्ष की अवधि पूरी कर लेंगे.

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश की कॉपी

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश की कॉपी
Photo Credit: NDTV

तबादला सूची के अनुसार सबसे ज्यादा 56 निरीक्षकों को लखनऊ कमिश्नरेट से बाहर भेजा गया है. इसके अलावा कानपुर कमिश्नरेट से 64 निरीक्षकों और नोएडा कमिश्नरेट से 45 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है.

पुलिस मुख्यालय का मानना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों का स्थानांतरण चुनावी निष्पक्षता और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है.

पीएचक्यू ऑर्डर की प्रति

पीएचक्यू ऑर्डर की प्रति
Photo Credit: NDTV

पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी, थानों में नई तैनाती का इंतजार

तबादला आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर जारी किए गए हैं. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कमिश्नरेटों में समायोजन संभव नहीं होने और पुलिस आयुक्तों की ओर से अन्यत्र स्थानांतरण के अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थानों पर भेजा गया है. सूत्रों के मुताबिक स्थानांतरित निरीक्षकों के कार्यमुक्त होने के बाद नई तैनाती और थानों के प्रभार को लेकर जल्द ही अलग आदेश जारी किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : बिहार में चली तबादला एक्सप्रेस, देर रात 83 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पटना, आरा, छपरा में बड़ा फेरबदल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Police Transfer, UP Police Transfer List, Inspector Transferred, UP Elections 2027, PHQ Order
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com