विज्ञापन

बिहार में चली तबादला एक्सप्रेस, देर रात 83 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पटना, आरा, छपरा में बड़ा फेरबदल

Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश पर 83 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जहां पटना से लेकर आरा, छपरा और गोपालगंज जिलों में बड़ा बदलाव किया गया है.

बिहार में चली तबादला एक्सप्रेस, देर रात 83 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पटना, आरा, छपरा में बड़ा फेरबदल
बिहार पुलिस विभाग ने ट्रांसफर
  • बिहार पुलिस विभाग ने शनिवार की रात 83 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं.
  • पटना, आरा, छपरा, गोपालगंज समेत कई जिलों के पुलिस विभाग में बदलाव हुए हैं.
  • सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश पर पुलिस विभाग में अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं.
पटना:

बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश पर शनिवार की रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. रात में चली तबादला एक्सप्रेस में कई सीनियर अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है. 27 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, जबकि पटना, आरा, छपरा समेत 24 जिलों में नए SDPO तैनात किए गए हैं. गृह विभाग की तरफ से इन अधिकारियों के ट्रांसफर के निर्देश रात में ही जारी कर दिए गए थे. पुलिस विभाग में हुए यह ट्रांसफर अहम माने जा रहे हैं. क्योंकि तबादले के बाद कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बिहार में 27 DSP के ट्रांसफर 

बिहार पुलिस सेवा के 27 पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया है, गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक सोन कुमार राय को पटना का पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) बनाया गया है. वहीं, उमेश्वर चौधरी को फुलवारीशरीफ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रेमचंद सिंह को छपरा सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पोलस्त कुमार को महुआ, वैशाली, सुशील कुमार को आरा सदर और प्रशांत कुमार को बेगूसराय सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. गुलशन कुमार को रेल गया में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है.

ये भी पढ़ेंः बिहार DGP के पास शिकायत लेकर पहुंचा 6 साल का आदित्य, पटना में छात्र आंदोलन के बीच पुलिस ने गई थी थाने

सूची में राजेश कुमार को हथुआ, गोपालगंज, अजीत प्रताप सिंह चौहान को धमदाहा और पूर्णिया, अमरकांत को मंझौल और बेगूसराय, सतीश सुमन को समस्तीपुर सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा पंकज कुमार मिश्रा को मोतिहारी सदर, गोरख राम को डुमरांव, आनंद मोहन गुप्ता को सिवान सदर, निशिकांत भारती को सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर और चंद्र भूषण को दाउदनगर, औरंगाबाद का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है.

मुंगेर, पूर्णिया और शेखपुरा में बदलाव 

इसके अलावा नीरज कुमार को शेखपुरा का बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभात कुमार को मुंगेर, शंकर शरण ओमी को पूर्णिया, संदीप कुमार को जहानाबाद की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा रीतु रानी को गोपालगंज का वरीय उप समाहर्ता, अमित विक्रम बैना को रोहतास, निखिल कुमार को सहरसा, निधि राज को पश्चिम चंपारण, संतोष कुमार को गोपालगंज, जबकि पूजा कुमारी को समस्तीपुर के रोसड़ा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है.

पुलिस अधिकारियों के तबादले में 2024 और 2025 बैच के पदाधिकारी भी शामिल हैं. अभिनव कुमार को बजीरगंज,  गया, पंकज कुमार सिंह को त्रिवेणीगंज, सुपौल, पवन कुमार को वीरपुर, सुपौल और पवन कुमार सिंह को उदाकिशुनगंज, मधेपुरा की जिम्मेदारी दी गई है. सरकार के इस देर रात किए गए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी दिनों में जिलों और विभागों के कामकाज को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः आरक्षण पर NDA में ही घमासान, चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री मांझी और उनके बेटे का मांग लिया इस्तीफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Police, Bihar Police Transfers, Bihar Police Transfer News, Bihar Police Transfer List, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com