बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की शहनाइयां बजने लगी हैं. आज यानी 25 नवंबर 2026 को पटना के नदवां गांव में शादी की रस्में पूरी की जा रही हैं. लेकिन इन सब तैयारियों के बीच सोशल मीडिया पर शिवांगी सिंह की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें उनके हाथ में Apple का एक बेहद कीमती और चमचमाता iPhone दिखाई दे रहा है. इस फोटो के सामने आते ही लोगों के बीच इस बात की चर्चा छिड़ गई है कि आखिर ये iPhone का कौन सा मॉडल है और इसकी कीमत कितनी है.
शिवांगी सिंह अपनी हल्दी की रस्म के दौरान सोफे पर बैठी नजर आईं, और उनके हाथ में Apple का सबसे लेटेस्ट और प्रीमियम फोन iPhone 18 Pro Max दिखाई दिया. ये फोन Apple के इस साल के सबसे खास 'हीरो' कलर यानी Burgundy रंग में था, जो दिखने में बेहद खूबसूरत और रॉयल लग रहा था. आइए, हम आपको iPhone 18 Pro Max की पूरी डिटेल्स बताते हैं.
iPhone 18 Pro Max की कीमत
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही Apple ने अपने इस सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max को चार बेहद ही खूबसूरत कलर्स में पेश किया है. इनमें ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और वो नया बर्गंडी (Burgundy) कलर शामिल है जो शिवांगी सिंह के हाथ में देखा गया है. स्टोरेज के मामले में भी कंपनी ग्राहकों को कई ऑप्शन्स दे रही है. ये फोन 256GB, 512GB, 1TB और सीधे 2TB के स्टोरेज ऑप्शन्स में आता है. कीमत की बात करें तो भारत में iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये रखी गई है, जबकि इसके छोटे भाई iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है.
iPhone 18 Pro Max का दमदार कैमरा
इस फोन का सबसे बड़ा और अपडेट इसका कैमरा सिस्टम है. इसके बैक पैनल पर 48MP का नया Fusion Main कैमरा दिया गया है, जो वेरिएबल अपर्चर तकनीक के साथ आता है. इसका सीधा मतलब ये है कि ये कैमरा खुद तय कर सकता है कि लेंस के अंदर कितनी रोशनी जानी चाहिए और आपको फोटो में कितना डेप्थ ऑफ फील्ड चाहिए. अगर आप चाहें तो प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए इसे मैन्युअली भी कंट्रोल कर सकते हैं. इसके साथ ही इसमें शटर स्पीड और व्हाइट बैलेंस को एडजस्ट करने के लिए नए प्रो कंट्रोल्स, बेहतर एक्सपोजर चेक करने के लिए हिस्टोग्राम और विजुअल इफेक्ट्स के लिए अपग्रेडेड फोटोग्राफिक स्टाइल्स दिए गए हैं. वीडियो के शौकीनों के लिए अब 60fps पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में भी सिनेमैटिक इफेक्ट्स जोड़े जा सकते हैं और 4K डॉल्बी विजन एचडीआर का सपोर्ट भी मिलता है.
A20 Pro चिप से मिलेगी रॉकेट जैसी स्पीड
परफॉर्मेंस के मामले में ये फोन दुनिया का सबसे पावरफुल डिवाइस है. इसमें कंपनी की नई A20 Pro चिप लगी है, जिसे बेहद एडवांस 2nm की तकनीक पर तैयार किया गया है. इस चिप में 6-कोर सीपीयू, 7-कोर जीपीयू और एक बिल्कुल नया 32-कोर का न्यूरल इंजन दिया गया है जो AI के कामों को पलक झपकते ही पूरा कर देता है. कंपनी का दावा है कि ये नई चिप पुरानी चिप के मुकाबले 50 प्रतिशत ज्यादा मेमोरी बैंडविड्थ और 40 प्रतिशत तक बेहतर जीपीयू परफॉर्मेंस देती है. फोन को गेमिंग या भारी कामों के दौरान गर्म होने से बचाने के लिए इसमें बिल्कुल नया वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसका साइज पुराने मॉडल से पूरे तीन गुना बड़ा है.
इस फोन में बैटरी लाइफ को भी एक बहुत बड़ा बूस्ट मिला है. ये फोन केवल eSIM को सपोर्ट करता है, और इस बार iPhone 18 Pro Max में पूरे 45 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलता है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. कंपनी का दावा है कि इसे मात्र 5 मिनट चार्ज करके आप 7 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं, और फुल चार्ज होने पर ये नॉर्मल इस्तेमाल में बहुत आसानी से 30 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे देता है.
यह भी पढ़ें | आ गया BGMI Air, ऐसे करें प्ले स्टोर से डाउनलोड, जान लें इंस्टॉलेशन सेटअप गाइड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं