विज्ञापन

UP गठबंधन में सीटों पर संग्राम! इमरान मसूद बनाम सपा, रायबरेली-अमेठी बनी सबसे बड़ी चुनौती

यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनाव खुलकर सामने आने लगा है. कांग्रेस ने करीब 130 सीटों की मांग की है, जबकि सपा सिटिंग सीटों पर समझौते के मूड में नहीं दिख रही.

UP गठबंधन में सीटों पर संग्राम! इमरान मसूद बनाम सपा, रायबरेली-अमेठी बनी सबसे बड़ी चुनौती
सहारनपुर से उठी सीट शेयरिंग की लड़ाई, INDIA गठबंधन में बढ़ी तल्खी
NDTV

अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर तनातनी चल रही है. सपा-कांग्रेस के बीच की इस तनातनी ने सहारनपुर की उस कड़वी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को भी उजागर कर दिया है, जिसका प्रतिनिधित्व कांग्रेस सांसद मसूद करते हैं.

इस विवाद की तत्काल वजह 24 नवंबर को अखिलेश यादव द्वारा पांच उम्मीदवारों की घोषणा करना बनी. इनमें बेहट से मौजूदा विधायक उमर अली खान और सहारनपुर देहात से मौजूदा विधायक आशु मलिक शामिल थे. ये दोनों ही सीटें कांग्रेस ने सहारनपुर में अपने लिए मांगी थीं.

यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस 'भिखारी' है? कांग्रेस ने लगभग 130 सीटें मांगी हैं, जबकि 403 सदस्यों वाली विधानसभा में सपा ने शुरुआत में 26 सीटें देने का प्रस्ताव रखा था.

हालांकि, अखिलेश की पार्टी अपने मौजूदा विधायकों और अपनी संगठनात्मक ताकत का बचाव कर रही है. 2022 में, उमर अली खान ने बेहट से जीत हासिल की थी, जबकि आशु मलिक ने सहारनपुर देहात से जीत दर्ज की थी. इसके पीछे एक व्यक्तिगत पहलू भी है. अगस्त 2026 में जिला विकास की एक बैठक के दौरान मसूद और मलिक के बीच सबके सामने तीखी बहस हुई थी.

कहा जाता है कि 2022 में मसूद ने ही सपा के टिकट के लिए मलिक और उमर, दोनों का समर्थन किया था. इमरान मसूद ने 2024 में 5,47,967 वोटों के साथ सहारनपुर लोकसभा सीट जीती थी. सपा के प्रतिनिधित्व वाले दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उन्हें बढ़त मिली थी, और इसी आधार पर वे कांग्रेस के लिए इन सीटों की मांग कर रहे हैं.

इमरान के दावो पर सपा की इकरा हसन का पलटवार

सीट शेयरिंग और गठबंधन को लेकर सपा सांसद इकरा हसन ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयानों पर कड़ा पलटवार किया है. इकरा हसन ने साफ शब्दों में कहा कि गठबंधन मिल-बैठकर बातचीत से चलता है, न कि सार्वजनिक बयानबाजी से. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपील की कि वे इमरान मसूद की बयानबाजी पर रोक लगाएं, क्योंकि इस तरह के बयानों से हमेशा गठबंधन को नुकसान होता है.

वही इंटरव्यू में उन्होंने इमरान मसूद को 2024 के समर्थन और नतीजों के बाद का परिणाम याद दिलाया. इकरा हसन ने कहा, "2024 के बाद कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं, वहां क्या नतीजे आए यह सबको पता है. इमरान मसूद को यह भी याद रखना चाहिए कि आज राहुल गांधी हमारे (सपा के) समर्थन से ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने हैं.

सीट शेयरिंग और 2027 चुनाव पर साफ रुख

एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में इकरा हसन ने कहा की उनकी पार्टी सिटिंग सीटों पर समझौता नही करेगी उनके अलावा बची हुई सीटों पर बंटवारा होगा.  इकरा हसन ने दो टूक कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सिटिंग विधायकों की सीटें किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी.

26 सीटों के प्रस्ताव पर कांग्रेस के अंदर ही दो अलग-अलग विचार

दरअसल समाजवादी पार्टी ने जो 26 सीट कांग्रेस को दी हैं उसमें यूपी कांग्रेस के कई नेता खुश और संतुष्ट भी हैं. जैसे वाराणसी कैंट , इस सीट पर पूर्व अध्यक्ष अजय राय तैयारी कर रहे हैं और वो इन सीट के शामिल होने से खुश और उत्साहित हैं. रामपुर खास से आराधना मिश्रा वर्तमान में विधायक हैं उनकी सीट को भी शामिल कर दिया गया है. वही वर्तमान में सीएलपी नेता वीरेंद्र चौधरी फरेंदा विधानसभा सीट से विधायक हैं.  ऐसे में 26  सीटों को लेकर इमरान मसूद और यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ही सपा पर ज्यादा हमलावर हैं और समाजवादी पार्टी को लगातार घेरते दिख रहे हैं.

हालांकि गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता एक बात कह चुके हैं कि सिटिंग सीटों पर समाजवादी पार्टी समझौता नहीं करेगी. यानी अब असली लड़ाई रायबरेली और अमेठी की कुल 10 विधानसभा सीटों पर हैं जो अधिकतर सपा की सिटिंग सीट है. लेकिन दिलचस्प बात यह आने वाली बैठकों में देखने को मिलेगी कि कैसे कांग्रेस इन 10 सीटों को लेने के लिए बाकी सीटों पर समझौता करेगी. क्योंकि यह दो लोकसभा सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट है और कांग्रेस 22 में भी यहां लड़ चुकी हैं लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई थी. 

लेकिन 2024 में राहुल गांधी रायबरेली से वापस से चुनाव जीत कर सांसद बन गए हैं. ऐसे में जानकारो का मानना है कि कांग्रेस नेतृत्व के आगे जब बात आएगी तो वह इन दोनों सीटों की विधानसभा सीटों को लेकर सपा पर दबाव बनायेंगे. लेकिन दिलचस्प यह होगा देखना कि इन सीटों के लिए अखिलेश यादव कितना कोम्प्रोमाईज कांग्रेस से करा पाएंगे और कांग्रेस कितनी करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Election 2027, UP Election 2027 Alliance, Up Election 2027 News, UP Election 2027 RLD Candidate, UP Election 2027 Seat Sharing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com