बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर पटना के नदावां गांव में जश्न का माहौल है. इस शाही शादी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में मेहमान, नेता और समर्थक पहुंच रहे हैं. शादी से पहले आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए भी लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. अनुमान लगाया जा रहा है कि समारोह में शामिल होने के लिए अब तक पांच लाख से अधिक लोग अनंत सिंह के पैतृक गांव पहुंच चुके हैं. भीड़ का आलम यह है कि पूरे गांव और आसपास के इलाकों में करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. आयोजन ने पूरे इलाके को मेले में तब्दील कर दिया है.
Anant Singh Daughter Wedding Live Updates :
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में मेहमानों के स्वागत और खातिरदारी के लिए 25 लाख रसगुल्ले तैयार कराए गए हैं. शादी समारोह में लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए भोजन और मिठाइयों की भव्य व्यवस्था की गई है.
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में मेहमानों की खातिरदारी के लिए बनवाए गए 25 लाख रसगुल्ले। वीडियो में जहां तक नजर दौड़ाइए, वहां तक रसगुल्ले ही रसगुल्ले दिख रहे हैं। मेहमानों की खातिरदारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते अनंत सिंह। https://t.co/lPDycGhV3w
— Ritik Raj (@kinghritikraj) November 25, 2026
विभिन्न राज्यों से आए 52 घोड़ों ने हिस्सा लिया
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर उनके गांव लदमा में भव्य आयोजन किया गया है. विवाह समारोह के अवसर पर विशेष घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए 52 घोड़ों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जुटी हुई है और पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. आयोजकों ने विजेता को आकर्षक पुरस्कार के रूप में थार गाड़ी देने की घोषणा की है,
अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ प्रतियोगिता
अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ प्रतियोगिता.... #AnantSinghDaughterWedding #AnantSinghDaughter https://t.co/ID34BeUuzY
— Garima Bharti (@GarimaBharti19) November 25, 2026
अब तक पांच लाख से अधिक लोग अनंत सिंह के पैतृक गांव पहुंच चुके हैं
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि समारोह में शामिल होने के लिए अब तक पांच लाख से अधिक लोग अनंत सिंह के पैतृक गांव पहुंच चुके हैं. भीड़ का आलम यह है कि पूरे गांव और आसपास के इलाकों में करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. वहीं, शादी में आने वाले मेहमानों की वजह से पटना-बेगूसराय हाईवे पर भी यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है और कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. इस भव्य आयोजन ने पूरे इलाके को मेले में तब्दील कर दिया है.