विज्ञापन

आजमगढ़ के भाई-बहन का कमाल, गोल्ड मेडलिस्ट जोड़ी ने कैसे क्लियर किया UPSC? सक्सेस स्टोरी

Azamgarh Brother-Sister Duo Ranks: अधिवक्ता सूर्यप्रकाश उपाध्याय और शिक्षिका प्रतिभा उपाध्याय के पुत्र आदित्य हृदय उपाध्याय ने परीक्षा में 154वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि उनकी छोटी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक हासिल की है.

आजमगढ़ के भाई-बहन का कमाल, गोल्ड मेडलिस्ट जोड़ी ने कैसे क्लियर किया UPSC? सक्सेस स्टोरी
  • आजमगढ़ के शांतिपुर गांव के भाई-बहन ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है
  • आदित्य हृदय उपाध्याय ने यूपीएससी में 154वीं रैंक और उनकी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक प्राप्त की है
  • आदित्य ने रुड़की से बीटेक में गोल्ड मेडल हासिल किया और वर्तमान में इनकम टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर हैं
आजमगढ़:

आजमगढ़ से एक बेहद प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां भाई-बहन की जोड़ी ने यूपीएससी की कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. बिलरियागंज क्षेत्र के शांतिपुर गांव के रहने वाले भाई-बहन ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में बेहतरीन रैंक हासिल की है.

दोनों भाई-बहनों की क्या रैंक 

अधिवक्ता सूर्यप्रकाश उपाध्याय और शिक्षिका प्रतिभा उपाध्याय के पुत्र आदित्य हृदय उपाध्याय ने परीक्षा में 154वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि उनकी छोटी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक हासिल कर परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित किया है.दोनों भाई-बहन शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं. आदित्य हृदय उपाध्याय ने रुड़की से बीटेक की पढ़ाई के दौरान गोल्ड मेडल हासिल किया था, वहीं आयुषी उपाध्याय ने नेशनल लॉ कॉलेज से ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है. 

आदित्य इनकम टैक्स में असिस्टेंट कमिश्नर हैं

खास बात यह है कि आदित्य हृदय उपाध्याय इससे पहले भी यूपीएससी परीक्षा में चयनित होकर आईआरएस यानी असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स के पद पर कार्यरत हैं, वहीं आयुषी उपाध्याय ने अपने दूसरे प्रयास में ही यह सफलता हासिल कर ली है.दोनों भाई-बहन की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है. ग्रामीण एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं और इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें- महिलाओं-बच्चों के लिए अलग गेट, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर ने बनाए नए एंट्री नियम
 

यह भी पढ़ें- बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, कौशांबी जा रहे डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सब सेफ
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azamgarh News, Azamgarh News In Hindi, Upsc Ranks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com