विज्ञापन

महिलाओं-बच्चों के लिए अलग गेट, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर ने बनाए नए एंट्री नियम

International Womens Day: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर नया आदेश आया है. ताजा आदेश के अनुसार, महिलाओं और बच्चों के प्रवेश के लिए एक अलग एंट्री गेट की व्यवस्था रहेगी.

महिलाओं-बच्चों के लिए अलग गेट, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर ने बनाए नए एंट्री नियम
  • काशी विश्वनाथ मंदिर में 8 मार्च को महिलाओं और बच्चों के लिए एक अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किया गया
  • काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नया आदेश दिया
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सुगम दर्शन कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई
वाराणसी:

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर नया आदेश आया है. ताजा आदेश के अनुसार, महिलाओं और बच्चों के प्रवेश के लिए एक अलग एंट्री गेट की व्यवस्था रहेगी. काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद ने आदेश जारी कर इस बात की जानकारी दी है. 

आदेश में क्या है? पूरी डिटेल

8 मार्च को लेकर नए आदेश के अनुसार कहा गया है कि महिलाओं के लिए सम्मान, अधिकार, सुरक्षा, शक्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार के लिए हर साल 8  मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है.इस खास तारीख पर काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं के दर्शन हेतु एक अलग द्वार (गेट नं०-4बी) से सुगम दर्शन कराये जाने का निर्णय लिया गया है. महिलाओं व इनके साथ आए छोटे बच्चों को अलग से गेट नं०- 4बी से प्रवेश कराकर सुगम दर्शन कराया जाएगा तथा गेट नं०-4बी से काशीवासियों का दर्शन (प्रातः 4.00-5.00 बजे व सायं 4.00-5.00 बजे) व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत रहेगा. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi News, Kashi Vishwanath Temple, KASHI VISHWANATH TEMPLE ENTRY
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com