आजमगढ़ के शांतिपुर गांव के भाई-बहन ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है आदित्य हृदय उपाध्याय ने यूपीएससी में 154वीं रैंक और उनकी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक प्राप्त की है आदित्य ने रुड़की से बीटेक में गोल्ड मेडल हासिल किया और वर्तमान में इनकम टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर हैं