विज्ञापन

मंदिर में लाउड स्पीकर की आवाज के विरोध में खूनी खेल, साधु की हत्या के बाद चला बुलडोजर

उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में निर्माणाधीन मंदिर में रहने वाले साधु मिलनदास की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है. साधु की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.

मंदिर में लाउड स्पीकर की आवाज के विरोध में खूनी खेल, साधु की हत्या के बाद चला बुलडोजर
उन्नाव में दिनदहाड़े साधु की हत्या के बाद इलाके में तनाव
Gaurav Sharma

Unnav Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव के बांगरमऊ के मोहल्ला घूरे टोला में निर्माणाधीन मंदिर के साधु मिलन दास की हत्या के बाद इलाके में बुधवार को भारी आक्रोश देखने को मिला. साधु की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, वहीं पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कड़ी पुलिस निगरानी के बीच कराया गया. मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. इस बीच जिस जगह पर साधु मिलन दास की हत्या की गई थी, उस जगह पर अवैध कब्जे की पुष्टि के बाद सभासद अतीक अहमद के कब्जे को बुलडोजर से ढहा दिया गया. 

मामला दो समुदायों का होने की वजह से प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं. साधु की मंगलवार को चाकू से गोदकर हुई हत्या के बाद बुधवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद उसी निर्माणाधीन मंदिर के बाहर रखा गया. जहां परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों की मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया. इसके बाद अधिकारियों ने समझा बुझाकर परिजनों को बुधवार की  शाम 3 बजे अंतिम संस्कार के लिए मनाया. एहतियात के तौर पर क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात रही. 

परिजनों ने प्रशासन के सामने रखी ये मांगे

मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर 5 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में FIR दर्ज की है. इसके साथ ही तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है. मृतक के भाई ने प्रशासन से शस्त्र लाइसेंस, मृतक साधु के समाधि स्थल , मंदिर निर्माण और पुलिस से परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है. अफसरों ने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया.

 यह भी पढ़ें- महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन; MP में अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता, डायल करें ये नंबर

इस पूरे मामले पर बांगरमऊ के एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि फिलहाल पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है और मामले की जांच जारी है. मृतक साधु के भाई की तहरीर पर लल्ली, इजरायल, यामीन, शानू शफी के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई गई है. पुलिस ने दबिश देते हुए लल्ली, शफी व यामीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं, फरार आरोपी शानू और इजराइल  की तलाश जारी है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि साधु मिलन दास मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन करते थे, जिससे कुछ लोग नाराज रहते थे. परिजनों ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. मृतक की बहन ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है. 

 यह भी पढ़ें- पत्नी को था इंस्टाग्राम का शौक, गुस्साए पति ने 8 माह की गर्भवती को बेरहमी से पीटा, गर्भ में ही मासूम की मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnav Case, Murder News, UP News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com