विज्ञापन

उन्नाव के कथित अवैध मदरसे को किया गया ध्वस्त, बुलडोजर कार्रवाई से इलाके में दहशत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र के इसुनिया गांव में कथित अवैध मदरसे पर बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त कर दिया गया. बुलडोजर की यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई. ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद रहे.

उन्नाव के कथित अवैध मदरसे को किया गया ध्वस्त, बुलडोजर कार्रवाई से इलाके में दहशत
Uttar Pradesh news: उन्नाव प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माखी थाना क्षेत्र के इसुनिया गांव में कथित अवैध मदरसे पर बुलडोजर चला दिया.

Action against Madrasa: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माखी थाना क्षेत्र के इसुनिया गांव में कथित अवैध मदरसे पर बुलडोजर चला दिया. प्रशासन के मुताबिक खेलकूद के मैदान की भूमि पर अवैध कब्जा कर मदरसा संचालित किया जा रहा था. मामले में न्यायालय की ओर से बेदखली आदेश के बाद नोटिस जारी की गई थी.

दरअसल, इससे पहले शनिवार को बजरंग दल की ओर से कार्रवाई की मांग के बीच हंगामा किया था. इसके बाद रविवार को भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया. प्रशासन का कहना है कि भूमि को कब्जा मुक्त कर यहां खेलकूद का मैदान विकसित किया जाएगा.

मदरसे की जगह बनाया जाएगा पार्क

माखी थाना क्षेत्र के इसुनिया गांव में रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम भारी फोर्स के साथ पहुंची. अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से कथित अवैध मदरसे के निर्माण को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई, जिससे इलाके दहशत का माहौल दिखा. सदर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि खाता संख्या 122 की लगभग 0.835 हेक्टेयर भूमि खेलकूद के मैदान के रूप में दर्ज है, जिस पर अवैध कब्जा कर मदरसा संचालित किया जा रहा था. बताया गया कि मामला वर्ष 2018 से संज्ञान में था, लेकिन अब न्यायालय की ओर से बेदखली की कार्रवाई के आदेश दिए गए थे. प्रशासन ने 3 जून को नोटिस तामील कराई थी और कब्जा खुद हटाने का अवसर भी दिया गया था, लेकिन कब्जा न हटाए जाने पर रविवार को बलपूर्वक कार्रवाई की गई. अधिकारियों का कहना है कि भूमि को कब्जा मुक्त कर तारबाड़ कराई जाएगी और गांव के बच्चों के लिए खेलकूद का मैदान विकसित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में बवाल, शराब के नशे में बाउंसर पर चलाई गोली, 3 गिरफ्तार

प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. कार्रवाई के दौरान, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की सबसे पहली उड़ान, लखनऊ से आएंगे खास मेहमान, जानें पहले दिन का पूरा शेड्यूल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bulldozer Action, Bulldozer Action Big News, Bulldozer Action Case Verdict, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com