उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स जिसका नाम शाहरुख है अपने नवजात बेटे आर्यन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था. लेकिन समय पर इलाज ना मिलने की वजह से उसके बेटे ने दम तोड़ दिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों से बार-बार कहने के बाद भी किसी भी डॉक्टर ने उनके बेटे को समय पर नहीं देखा. और इसी वजह से उसकी मौत हो गई. पीड़ित पिता का आरोप है कि अगर उसके बेटे को समय रहते इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी.
'मेरे बच्चे को हाथ भी नहीं लगाया सर'
— NDTV India (@ndtvindia) June 19, 2025
दर्द से कराहता पिता... सिस्टम ने ले ली मासूम की जान!
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शाहरुख अपने नवजात बेटे आर्यन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था, लेकिन डॉक्टर की लापरवाही और समय पर इलाज नहीं मिलने से उसके बच्चे ने 10 मिनट में दम तोड़ दिया.… pic.twitter.com/uBpyMoEqXC
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीड़ित पिता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि उसकी पत्नी अस्पताल में बेटे के शव के पास बैठे बिलख रही है. और शाहरुख का बेटे की मौत पर रो-रोकर बुरा हाल है. वो इस वीडियो साफ-साफ कह रहा है कि मेरे बच्चे को ऑक्सीजन नहीं लगाया किसी ने. मैं बार-बार कहता रहा है कि मेरे बच्चे को पहले ऑक्सीजन लगाओ लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी सर, किसी ने मेरे बच्चे को हाथ तक नहीं लगाया सर.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं