विज्ञापन

UP में अफसरों का महाभारत: SDM पत्नी vs SDM पति, इन गंभीर आरोपों से प्रशासन में मचा हड़कंप

Pratapgarh Couple Dispute in Official: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में SDM दिव्या ओझा और उनके पति SDM अनुपम मिश्रा के बीच विवाद में नया मोड़ आया है. दिव्या के पिता ने पति अनुपम पर दहेज मांगने, गला दबाने की कोशिश और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं.

UP में अफसरों का महाभारत: SDM पत्नी vs SDM पति, इन गंभीर आरोपों से प्रशासन में मचा हड़कंप

SDM Husband Wife Dispute: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों के बीच का विवाद अब पुलिस केस में बदल चुका है. SDM दिव्या ओझा और उनके पति SDM अनुपम मिश्रा के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब गंभीर आरोपों के साथ सुर्खियों में है.

दिव्या ओझा के पिता ने प्रतापगढ़ के महिला थाने में अपने दामाद अनुपम मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी से पहले ही दहेज में करोड़ों रुपये और लग्जरी गाड़ियों की मांग की गई थी. सगाई से लेकर शादी तक लाखों रुपये नकद, महंगे जेवर और अन्य सामान दिए गए, लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न जारी रहा.

पति और सास ने की गला दबाने की कोशिश

सबसे गंभीर आरोप 7 दिसंबर 2025 की घटना को लेकर है, जिसमें कहा गया है कि पति और सास ने दिव्या ओझा पर जानलेवा हमला किया. शिकायत के अनुसार, उनका गला दबाने की कोशिश की गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं. इस मामले में ऑडियो रिकॉर्डिंग और मेडिकल रिपोर्ट जैसे सबूत भी पुलिस को सौंपे गए हैं.

ब्लैकमेलिंग और निजी वीडियो बनाने के आरोप

इतना ही नहीं, FIR में ब्लैकमेलिंग और निजी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने जैसे आरोप भी शामिल हैं. साथ ही, शारीरिक कमजोरी छिपाने और इस मुद्दे को लेकर मारपीट करने की बात भी कही गई है.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि इसमें खुद प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं. अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि जांच में क्या सच सामने आता है और क्या कानून के रखवालों पर भी समान रूप से कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें- प्रेमिका ने पूर्व प्रधान के कत्ल की रची खौफनाक साजिश, 'प्यार' से मिलने गया तो 18 बच्चों के पिता को मिली मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com