विज्ञापन

UP: प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरा, 4 की मौत; PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख

UP News: यूपी के प्रयागराज में सोमवार को एक कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई है. कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है. छत गिरने के बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया है.

UP: प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरा, 4 की मौत; PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख
कोल्ड स्टोरेज का छज्जा गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
PTI
  • प्रयागराज के फाफामऊ चांदपुर में स्थित एक जर्जर कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से गंभीर हादसा हुआ है
  • छत गिरने के बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है
  • हादसे में एक मजदूर की मृत्यु हो गई है और कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि यहां एक कोल्ड स्टोरेज की छत का हिस्सा टूटकर गिर गया. इस हादसे के बाद गैस लीक होने की भी खबर है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. मौके पर पुलिस और एंबुलेंस मौजूद है. कई लोगों को अस्पताल ले जाया जा चुका है. छत का हिस्सा गिरने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका भी है. अब तक 4 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. जबकि 12 घायल मजदूरों का एसआरएन मेडिकल कॉलेज और तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह दुर्घटना प्रयागराज में गंगानगर के फाफामऊ के चांदपुर में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में हुआ. बताया जा रहा है कोल्ड स्टोरेज की हालत जर्जर थी. छज्जा गिरने के बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया है. इससे लोगों का सांस लेने में दिक्कत आ रही है. कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है. मौके पर फाफामऊ पुलिस, फायर ब्रिगेड के साथ पहुंच कर बचाव और राहत के काम में जुट गई है. मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी है.

डीएम के मुताबिक अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार के मुताबिक एनडीआरएफ की एक टीम वाराणसी से बुलाई गई है, जबकि एसडीआरएफ की तीन टीमें और फायर ब्रिगेड लगातार बचाव व राहत कार्य में जुटी है.

Latest and Breaking News on NDTV

कोल्ड स्टोरेज का छज्जा कैसे गिरा, इसकी असल वजह अब तक सामने नहीं आई है. हालांकि, अमोनिया टैंक फटने से छत गिरने की आशंका जताई जा रही है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. बताया जा रहा है कि एक मजदूर की भी मौत हो गई है. इसके बाद मजदूरों ने हंगामा कर दिया है. एंबुलेंस पर भी मजदूरों ने हमला किया है. मौके पर मौजूद पुलिस हालात काबू में करने की कोशिश कर रही है.

जिस स्टोरेज की छत गिरी है, वह समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद पहलवान का है. मौके से पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. पीएमओ की तरफ से X पर पोस्ट किया गया, 'उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने से हुई दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं. इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. PMNRF की ओर से, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.'

सीएम योगी ने भी इस पर दुख जताते हुए इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Prayagraj News, UP Cold Storage, UP News, Prayagraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com