विज्ञापन

2 सिर, 2 हाथ और 4 पैर, पर दिल एक, जन्म के बाद मां की मौत; बच्चे दूध पी रहे, मामला चौंका देगा  

Aligarh Conjoined Twins: अलीगढ़ में जन्मे 'कंज्वाइंट ट्विंस' की हालत फिलहाल ठीक है. डॉक्टर अंशु सक्सेना ने बताया कि वे दूध पी रहे हैं. नियमित रूप से उनकी निगरानी की जा रही है. समय समय पर डॉक्टरों की टीम द्वारा घर जाकर भी उनका चेकअप किया जाएगा.

2 सिर, 2 हाथ और 4 पैर, पर दिल एक, जन्म के बाद मां की मौत; बच्चे दूध पी रहे, मामला चौंका देगा  

Aligarh Conjoined Twins Health Update: दो सिर, दो हाथ और चार पैर वाले बच्चे का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हुआ, जिसे देकर मां की मौत हो गई. इस 'कंज्वाइंट ट्विंस' का सिर और पैर ही अलग हैं, बाकी धड़ एक दूसरे से चिपका हुआ है. उनका दिल भी एक है, लेकिन वो उल्टा बताया जा रहा है. हालांकि, बच्चे फिलहाल ठीक हैं, वे दूध भी पी रहे हैं. 

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके के बिहारी नगर गली नंबर 4 में रहने वाली नीरू देवी पत्नी आकाश गर्भवती थी. आने वाले बच्चे को लेकर परिवार खुश था, नन्हें सदस्य का सभी इंतजार कर रहे थे. आखिर वो दिन आया जब बच्चे का जन्म होना था. प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग नीरू को अस्पताल ले गए. 17 मार्च को नीरू ने 'कंज्वाइंट ट्विंस' को जन्म दिया. इन ट्विंस के दो सिर और चार पैर हैं. दो हाथ हैं और बाकी शरीर आपस में चिपका हुआ है. उनका दिल भी एक ही बताया जा रहा है, वो उल्टा है. 'कंज्वाइंट ट्विंस' के जन्म की खबर मिलते ही परिजन दंग रह गए. लेकिन, उन पर दुख का पहाड़ तब टूटा जब प्रसव के समय नीरू ने भी दम तोड़ दिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रसव के दौरान बिगड़ी तबीयत, मां की मौत 

बताया जा रहा है कि प्रसव के दौरान नीरू की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसकी मौत के बाद घर में मातम छा गया. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. 'कंज्वाइंट ट्विंस' को देखकर लोग हैरान हैं, लेकिन मां की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. 

बच्चों की लगातार की जा रही निगरानी 

इधर, जन्म के बाद 'कंज्वाइंट ट्विंस' को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया. हालत स्थिर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद  उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अस्पताल की डॉक्टर अंशु सक्सेना के अनुसार, बच्चों की हालत फिलहाल ठीक है, वे दूध पी रहे हैं.  नियमित रूप से उनकी निगरानी की जा रही है. समय समय पर डॉक्टरों की टीम द्वारा घर जाकर भी उनका चेकअप किया जाएगा. 
 

लेखक के बारे में
img
Adnan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aligarh News, Up News, Up Latest News,  Conjoined Twins, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com