विज्ञापन

प्रेमिका ने पूर्व प्रधान के कत्ल की रची खौफनाक साजिश, 'प्यार' से मिलने गया तो 18 बच्चों के पिता को मिली मौत

Pratapgarh Pradhan Murder: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हत्या की खौफनाक घटना सामने आई है. पूर्व प्रधान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया. हैरान करने वाली बता यह है कि हत्या की मास्टरमाइंड पूर्व प्रधान की प्रेमिका ही है.

प्रेमिका ने पूर्व प्रधान के कत्ल की रची खौफनाक साजिश, 'प्यार' से मिलने गया तो 18 बच्चों के पिता को मिली मौत

Pratapgarh Murder News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हत्या की खौफनाक घटना सामने आई है. पूर्व प्रधान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया. हैरान करने वाली बता यह है कि हत्या की मास्टरमाइंड पूर्व प्रधान की प्रेमिका ही है. उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर हत्या की, फिर लाश को बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला प्रतापगढ़ जिले के मांधाता कोतवाली क्षेत्र का है. सुमेरपुर गांव के पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना 18 मार्च को घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और कॉल डिटेल के जरिए 21 मार्च को आरोपी महिला सुमन गौतम तक पहुंच गई. जांच में खुलासा हुआ कि मुस्तका और सुमन के बीच अवैध संबंध थे.

की थी दो शादियां, हैं 18 बच्चे

आरोप है कि मुस्तका महिला पर मिलने का दबाव बना रहा था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था. इसी से तंग आकर महिला ने अपने भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. 18 मार्च की रात मुस्तका को मायके बुलाया गया, जहां लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दिया, जिसे रविवार को बरामद किया गया. दो शादियां और 18 बच्चों के पिता रहे पूर्व प्रधान की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें- लखनऊ में देर रात पुलिस की मुठभेड़, महिलाओं से लूटपाट करने वाले बदमाश के पैर में लगी गोली

लेखक के बारे में
img
Amitendra Srivastava
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pratapgarh Murder, Pratapgarh News, Girlfriend Killed Boyfriend, Village Head Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com