विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2020

नोएडा : रुद्र ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के प्रमोटर मुकेश खुराना गिरफ्तार, लगा ये आरोप

रुद्र ग्रुप ऑफ कंपनीज़ (Rudra Group of Companies) के प्रमोटर मुकेश खुराना (Mukesh Khurana) के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में भी कई केस दर्ज हैं.

नोएडा : रुद्र ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के प्रमोटर मुकेश खुराना गिरफ्तार, लगा ये आरोप
मुकेश खुराना के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. (सांकेतिक तस्वीर)
नोएडा:

नोएडा पुलिस (Noida Police) ने रुद्र ग्रुप ऑफ कंपनीज़ (Rudra Group of Companies) के प्रमोटर मुकेश खुराना (Mukesh Khurana) को गिरफ्तार किया है. इस ग्रुप के दिल्ली-एनसीआर में कई प्रोजेक्ट हैं. गिरफ्तारी की यह कार्रवाई एक घर खरीदार द्वारा दर्ज कराई गई FIR के बाद हुई है. शिकायतकर्ता का नाम सुनीता सिंह है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दिल्ली-एनसीआर में मुकेश खुराना के खिलाफ और भी कई केस दर्ज हैं. एक प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में खुराना की गिरफ्तारी की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, आज मेडिकल कराए जाने के बाद खुराना को कोर्ट में पेश किया जा सकता है. इंदिरापुरम में पावो रियल हाउसिंग प्रोजेक्ट से इस FIR का संबंध है. सुनीता सिंह ने बताया कि रुद्र बिल्डवेल रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड और UM आर्किटेक्चर्स ने गाजियाबाद में फ्लैट मुहैया कराने का विज्ञापन दिया था.

Ranbaxy के पूर्व प्रमोटर मलविंदर और शिविंदर सिंह धोखाधड़ी और ठगी के आरोप में गिरफ्तार

FIR के अनुसार, साल 2014 में मुकेश खुराना ने अपने पावो रियल प्रोजेक्ट में अच्छे और किफायती फ्लैट देने का वादा किया था. खुराना की ओर से फौरन कब्जा देने की बात कही गई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 6 साल बाद भी वहां काम शुरू नहीं हुआ है और न ही उपभोक्ता को उसकी रकम वापस की गई है. मुकेश खुराना पर पहले से कई आपराधिक मामले चल रहे हैं. कई और ग्राहक भी खुराना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा चुके हैं.

धोखाधड़ी के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस मुकेश खुराना से जुड़े एक मामले में जांच के बाद चार्जशीट भी फाइल कर चुकी है. PMC घोटाले के मुख्य आरोपी राकेश कुमार वाधवां को HR इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड में उनके रोल को लेकर समन जारी किया गया है. यह कंपनी PMC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के रडार पर थी. कथित तौर पर मुकेश खुराना इस कंपनी के डायरेक्टर थे.

VIDEO: रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rudra Group Of Companies, Rudra Group Of Companies Promoter, Mukesh Khurana, Noida Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com