विज्ञापन

भारतीय तेज गेंदबाजों ने बरपाया कहर, न्यूजीलैंड को रौंदकर भारत ने 3-1 से जीती सीरीज, ये रहे जीत के हीरो

भारत ने पांचवां वनडे मैच 22 रन से जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली, पांचवें वनडे मैच में भारत के गेंदबाजों ने कहर बरपाया और पूरी न्यूजीलैंड की टीम को रन पर आउट कर शानदार जीत हासिल की.

भारतीय तेज गेंदबाजों ने बरपाया कहर, न्यूजीलैंड को रौंदकर भारत ने 3-1 से जीती सीरीज, ये रहे जीत के हीरो
भारत ने जीता पांचवां वनडे, सीरीज भी जीती
NDTV

माउंट माउंगानुई में भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे मैच में 22 रन से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली, पांचवें वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और कीवी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. भारत की ओर से सभी तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को उन्हीं के घर पर करारी शिकस्त दी. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने में सफल रहे. अर्शदीप के अलावा मोहम्मद सिराज  और अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले. वहीं, आकिब नबी, यश ठाकुर, और नमन धीर 1-1 विकेट लेने में सफल रहे. बता दें कि भारत ने न्यूजीलैंड को 210 रन का टारगेट दिया था जिसके बाद कीवी टीम 187 रन ही बना सकी. भारतीय टीम पांचवां वनडे मैच 22 रन से जीतने में सफल रही. न्यूजीलैंड की ओर से डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए.

7 साल का इंतजार खत्म, भारत ने न्यूजीलैंड में 3-1 से जीती वनडे सीरीज

माउंट माउंगानुई में पांचवां वनडे मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज 3-1 से जीतने में सफल रही.  भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज अपने नाम की है. भारत ने आखिरी बार न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज साल 2019 में 4-1 से जीती थी.

भारत ने बनाए थे 209 रन

इससे पहले  भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन पर सिमट गई है, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही. रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में असफल रहे. रोहित 7 रन और विराट 5 रन बनाकर आउट हुए.

रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे ऋतुराज गायकवाड़ सीरीज में लगातार दूसरी बार मिले मौके को भूना नहीं पाए और 18 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान श्रेयस अय्यर भी अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे और महज 22 रन बनाकर आउट हो गए.

बाएं हाथ के दो बल्लेबाजों अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन की अहम पारियां खेलीं. इन्हीं पारियों की बदौलत टीम इंडिया एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी. अक्षर ने 55 गेंदों की पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया, जबकि ईशान ने 58 गेंदों की पारी में 2 छक्के और 3 चौके लगाए.नमन धीर ने 22 रन बनाए। अपना डेब्यू कर रहे यश ठाकुर बिना खाता खोले आउट हो गए.

आखिरी विकेट के लिए मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने 26 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 209 तक पहुंचाया. अर्शदीप 4 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सिराज 20 गेंदों पर 1 छक्का और 1 चौके की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम 42.1 ओवर में 209 रन पर सिमट गई.

न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान मिशेल सेंटनर ने सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका। सेंटनर ने 10 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए. जैकब डफी ने 8.1 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट लिए.मैथ्यू फिशर ने 7 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्लेयर टिकनर और माइकल ब्रेसवेल को 1-1 विकेट मिला.

यह भी पढ़ें | आर्यवीर ने पापा वीरेंद्र सहवाग को फोन कर खोला जीत का सीक्रेट, बोले- 'दिमाग में सिर्फ सीता राम का जाप चल रहा था

यह भी पढ़ें | 7.50 का औसत, रोहित शर्मा को विश्व कप को लेकर खड़े हुए ये 4 बड़े सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com