- नितिन और विनय की आपसी दुश्मनी लाइटिंग के धंधे से शुरू होकर गैंगवार में बदल गई थी
- विनय की हत्या के बाद पुलिस की दबिश तेज होने पर नितिन ने दिल्ली जाकर आत्मसमर्पण किया था
- नितिन अक्टूबर 2024 से अगस्त 2025 तक जेल में रहा और बाहर आने के बाद दुश्मनों से सतर्क रहा
लाइटिंग के धंधे से एक दूसरे के दुश्मन बने थे नितिन और विनय... नितिन और विनय ने ये कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि आखिर एक छोटी सी घटना से शुरू हुई दुश्मनी एक दूसरे की जान लेकर ही थमेगी. आपसी दुश्मनी ने गैंगवार का रूप तब ले लिया जब विनय की हत्या की गई. इसके बाद आरोपी नितिन और उसके साथियों पर पुलिस की दबिश लगातार बढ़ने लगी थी. पुलिस की पकड़ को तेज होता देख आरोपी नितिन ने दिल्ली जाकर आत्मसमर्पण किया. नितिन ने सोचा होगा कि जेल में रहने के बाद वह इस दुश्मनी की आग को ठंडी कर देगा. समय बीतता गया और उसे ये भ्रम होने के लगा कि अब विनय गैंग के सदस्य उससे अपनी दुश्मनी को भूल गए होंगे. लेकिन दूसरी तरफ विनय गिरोह के सदस्य हर दिन नितिन जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहा था. वह इस बात के इंतजार में था कि एक बार नितिन जेल से बाहर आए ताकि उससे विनय की मौत का बदला लिया जाए.

नितिन अक्टूबर 2024 से अगस्त 2025 तक जेल में था. अगस्त में वो जैसे ही बाहर आया है वैसे ही विनय गिरोह के सदस्य उससे हिसाब बराबर करने की फिराक में लग गए. लेकिन नितिन भी पहले से काफ सतर्क था. वो हर बार किसी ना किसी तरह दुश्मनों की नजर से खुदको बचाता रहा, लेकिन विनय की गैंग के सदस्य कहां हार मानने वाले थे. उन्हें पता था कि आज ना कल नितिन से एक गलती होगी और वो उसका पूरा फायदा उठाएंगे. और हुआ भी कुछ ऐसा ही. 24 फरवरी को नितिन से वो चूक हुई. वो अपने ही इलाके में अकेले दिख गया. इसी दिन का तो इंतजार विनय गिरोह के सदस्यों को था. आखिरकार ताक लगाकर बैठे बदमाशों ने ना सिर्फ नितिन की हत्या की बल्कि इस तरह से मारा कि नितिन के गैंग की कमर टूट जाए.
गोली मारने के बाद भी चाकू से गोदा
नितिन के प्रति विनय के गिरोह के सदस्यों में किस कदर गुस्सा था इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बदमाशों ने नितिन पर कई राउंड फायर करने के बाद उसके ऊपर चाकू से भी हमला कर दिया गया. उसके शरीर में कई बार चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया. इस हमले के दौरान सीने, कमर, गले पर सबसे ज्यादा बार हमला किया गया. पुलिस फिलहाल इस मामले में अब एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. साथ ही इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए भी दबिश दी जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
सामने आया सीसीटीवी फुटेज
गैंगवार में की गई इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस फुटेज में दिख रहा है कि जिसमें तीन लड़के हाथों में हथियार लेकर आते हैं और उस लड़के को पहले गिराकर मारते हैं और फिर गोली मार देते हैं. इस दौरान एक महिला उसे बचाने की कोशिश करती है,लेकिन उस महिला को सभी आरोपी हथियार दिखाकर डरा देते हैं. इस दौरान महिला चिल्लाती भी है लेकिन महिला के सामने ही लोग युवक को गोली मारकर फरार हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: 1.19 करोड़ रुपये के गहने लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, सास ने ही दर्ज कराया केस, जान ले क्या है पूरा मामला
यह भी पढ़ें: 30 साल की नौकरी का ये सिला? मालिक ने बेटे की शादी में नहीं बुलाया तो थाने पहुंच गया बुजुर्ग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं