विज्ञापन

जिस पत्नी पर भरोसा कर पति बुलंदशहर से नोएडा आया, उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर ले ली उसकी जान

नोएडा का सूरजपुर थाना क्षेत्र उस वक्त दहल उठा, जब एक पत्नी द्वारा अपने ही सुहाग को मौत के घाट उतारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई.

जिस पत्नी पर भरोसा कर पति बुलंदशहर से नोएडा आया, उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर ले ली उसकी जान
  • उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में पत्नी और उसके प्रेमी ने पति की हत्या की है.
  • हत्या में पत्नी राखी और प्रेमी गुरदीप ने गले में दुपट्टा डालकर पति विजय का गला दबाकर हत्या की.
  • राखी और गुरदीप के बीच पिछले तीन से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और पहले भी राखी गुरदीप के साथ रही.
नोएडा:

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ अपने पति की हत्या कर दी. दोनों लोगों ने गले में दुपट्टा डाला और फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम देवला में एक व्यक्ति विजय उम्र 30 बर्ष निवासी ग्राम बेलोन थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर के शव मिलने की सूचना मिली. सूचना के बाद स्थाननीय पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की गयी तो पता चला कि मृतक की पत्नी राखी ने अपने प्रेमी  गुरदीप के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राखी व गुरदीप के बीच पिछले 3-4 साल से प्रेम प्रंसग चल रहा है. पूर्व में भी राखी अपने प्रेमी गुरदीप के साथ चली गयी थी और करीब 1 वर्ष तक गुरदीप के साथ रही. करीब 15 दिन पहले मृतक विजय जो नोवा कूलर कम्पनी में मजदूरी करता है, को गांव बेलोन बुलन्दशहर से लेकर देवला में आ गयी थी. मृतक विजय आरोपी राखी व गुरदीप के प्रेम प्रसंग में बाधा उत्पन्न कर रहा था. इस बात को लेकर यह दोनों लोग नाराज थे. रात्रि में पत्नी ने अपने प्रेमी को बुलाया और सो रहे अपने पति के गले में चुन्नी से फंदा लगाकर दोनों ने उसका गला घुटकर हत्या कर दी.

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि इस मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को मोजर बेयर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त आला कत्ल दुपट्टे को बरामद कर लिया है.

ये भी पढ़ें :  'सुरक्षा से समझौता किया तो खैर नहीं', DGCA की एयरलाइंस को दोटूक, सेफ्टी के लिए उठाए ये 7 कदम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida Crime News, Surajpur Police Station, Husband Murdered In Surajpur, Wife Kills Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com