विज्ञापन

बाप रे ये कैसी दुश्मनी! ग्रेटर नोएडा में शख्स को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से भूना, मौत का खौफनाक वीडियो

घटना ग्रेटर नोएडा के एक मोहल्ले की है. यहां दिन दहाड़े 2-3 युवकों ने एक शख्स को आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी. युवक को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

बाप रे ये कैसी दुश्मनी! ग्रेटर नोएडा में शख्स को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से भूना, मौत का खौफनाक वीडियो
  • ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े एक शख्स को तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
  • हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है
  • घटना के वक्त आसपास के लोग शख्स को बचाने नहीं आए, आरोपी हथियार लेकर थे जिससे डर था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:

मंगलवार सुबह थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में आने वाले गांव लुक्सर के रहने वाले नितिन पुत्र फिरे उम्र 25 वर्षीय पर पुरानी रंजिश के चलते सचिन व उसके अन्य साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों  ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

महिला चिल्लाती रही 

इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है ,जिसमें तीन लड़के हाथों में हथियार लेकर आते हैं और उस लड़के को पहले गिराकर मारते हैं और फिर गोली मार देते हैं. इस दौरान एक महिला उसे बचाने की कोशिश करती है,लेकिन उस महिला को सभी आरोपी हथियार दिखाकर डरा देते हैं. इस दौरान महिला चिल्लाती भी है लेकिन महिला के सामने ही लोग युवक को गोली मारकर फरार हो जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कुछ दिन पहले जेल से छूटा था मृतक 

बताया गया कि मृतक अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था और जिन लोगों ने उसको गोली मारी है, उनके परिवार के लोगों की हत्या के मामले में ही या जेल गया था और पुरानी रंजिश के चलते ही यह हत्या की गई है. परिजनों ने इस हत्या के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.उन्होंने कहा है कि कमिश्नरेट होने के बाद भी पुलिस प्रशासन क्या कर रहा है, उनकी मांग है कि इन हत्या आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए. वहीं एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने  इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com