- PM मोदी दो दिन के राजनयिक दौरे पर बुधवार को इजराइल पहुंच रहे हैं, जो भारत-इजराइल संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है.
- भारत और इजराइल के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर 4 दिवसीय अधिकारी-स्तर की वार्ता नई दिल्ली में शुरू हुई है.
- वार्ता में व्यापार, सेवाओं, स्वच्छता उपाय, सीमा शुल्क प्रक्रिया जैसे विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर चर्चा हो रही है.
PM मोदी दो दिन के दौरे पर बुधवार को इजराइल पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण राजनयिक दौरे से ठीक पहले भारत और इजराइल ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू कर दी है. भारत-इजरायल मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) पर अधिकारी-स्तर की चार दिवसीय बातचीत का पहला दौर 23 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में शुरू हुआ जो 26 फरवरी, 2026 तक चलेगा.
वणिजिया मंत्रालय के मुताबिक, "व्यापार वार्ता के पहले दौर के दौरान दोनों पक्षों के तकनीकी विशेषज्ञ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे वस्तुओं में व्यापार (trade in goods), सेवाओं में व्यापार (trade in services), उत्पत्ति के नियम (rules of origin), स्वच्छता और पादप स्वच्छता उपाय (sanitary and phytosanitary measures), व्यापार में तकनीकी बाधाएं, सीमा शुल्क प्रक्रिया और व्यापार सुविधा, बौद्धिक संपदा अधिकार (intellectual property rights) को कवर करने वाले सत्रों में भाग लेंगे".
दोनों देशों ने नवाचार (innovation), विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence), साइबर सुरक्षा, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग, कृषि और सेवाओं जैसे क्षेत्रों आपसी सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है.
मंगलवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने भारत-इज़राइल मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता के लिए भारत के दौरा कर आये इज़राइल के एक प्रतिनिधिमंडल से आज मुलाकात हुई.

इस महत्वपूर्ण मुलाकात के बाद पीयूष गोयल ने कहा, "FTA वार्ता भारत-इज़राइल द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य दोनों पक्षों के व्यवसायों और लोगों के लिए अधिक अवसर पैदा करना है".
दोनों देशों के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के टर्म्स ऑफ़ रिफरेन्स पर नवंबर 2025 में हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके ज़रिये भारत और इजराइल के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए अहम क्षेत्रों पर चर्चा की रूपरेखा तैयार की गई. वित्त वर्ष 2024-2025 के दौरान दोनों देशों के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार 3.62 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा था.
ये भी पढें :- सूरत के नामी बिल्डर ने क्यों चुनी मौत? करोड़ों की संपत्ति के पीछे आखिर क्या थी ब्लैकमेलिंग की गंदी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं