विज्ञापन

नाबालिग से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली, चाकू भी किया बरामद

आरोपी इरफान वांछित चल रहा था, पुलिस ने उससे मंगलपुर गांव के जंगल में अपराध में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी कराई.

नाबालिग से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली, चाकू भी किया बरामद
एनकाउटंर के बाद आरोपी गिरफ्तार.
  • जहांगीराबाद में 22 जून को नाबालिग से चाकू दिखाकर रेप का आरोप.
  • पुलिस गिरफ्त से बचकर भाग रहा था आरोपी.
  • एक अवैध देसी पिस्तौल, 2 कारतूस और 1 खाली कारतूस बरामद.

Bulandshahar Police Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में नाबालिग से रेप मामले के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी इरफान वांछित चल रहा था, जो अब पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है. आरोपी के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक खाली कारतूस और दो कारतूस बरामद हुए हैं. इसके अलावा रेप में इस्तेमाल किया गया एक अवैध चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार, 22 जून को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से चाकू दिखाकर डरा-धमकाकर रेप किया गया था. पुलिस ने शिकायत के बाद बीएनएस और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था. जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था और उससे पूछताछ शुरू की.

Latest and Breaking News on NDTV

चाकू की निशानदेही के समय भागने लगा आरोपी

इरफान ने मंगलपुर गांव के पास एक जंगल इलाके में अपराध में इस्तेमाल किए गए चाकू की निशानदेही के बारे में बताया. फिर पुलिस की टीम शनिवार को चाकू की बरामदगी के लिए इरफान को उस जगह ले गई तो उसने कथित तौर पर छिपी हुई देसी पिस्तौल निकाली और भागने की कोशिश में पुलिस पर गोली चलाई.

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो गोली इरफान के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

ये भी पढ़ें- लखनऊ में त़ड़के पुलिस एनकाउंटर, PGI के संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर ढेर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bulandshahar Encounter, Bulandshahar News, UP News, UP Police Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com