विज्ञापन

खुले नाले में बाइक सहित समा गया युवक, घटना CCTV में कैद; लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला

ललितपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही के चलते एक युवक बाइक सहित गिर गया. गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को बाहर निकाल लिया. पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.

खुले नाले में बाइक सहित समा गया युवक, घटना CCTV में कैद; लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला
बाइक सहित नाले में गिर गया युवक.

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में नगर पालिका की लापरवाही की तस्वीर सामने आई है. यहां सड़क पर खुले नाले में एक युवक बाइक (Lalitpur Young Man  Drain Video) सहित समा गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक और उसकी बाइक को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला.  यह खौफनाक मंजर CCTV में कैद हो गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा नगर पालिका की घोर लापरवाही का नतीजा है.

युवक की बच गई जान 

यह घटना ललितपुर के गोविंद नगर की है, जहां रास्ते के किनारे बनाए गए नाले को नगर पालिका ने कई स्थानों पर खुला छोड़कर दिया है, जिसमें लोग आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं. 28 जून की सुबह भी एक युवक बाइक सहित नाले में गिर गया. गनीमत रही कि राहगीरों ने यह नजारा देख लिया और मौके पर ही युवक को नाले से बाहर निकाल लिया. लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नाले को ढका नहीं गया, जिससे यह दुर्घटना हुई. 

नगर पालिका की लापरवाही

दरअसल, ललितपुर में 'हर घर नल योजना' के तहत सड़कों को खोद दिया गया. हालांकि काम होने के बाद भी इसे भरने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया. यानी नगर पालिका की उदासीनता के चलते सड़कों और नालों को खुला छोड़ दिया, जिसमें लोग गिरकर अब चोटिल हो रहे है. वहीं लोगों ने भी कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की, इसके बावजूद नाले को ढका नहीं गया. 

बता दें कि ललितपुर जिलाधिकारी ने बीते कुछ दिन पहले ही जल निगम के ठेकेदारों और अधिकारियों को सड़कों की खस्ताहाल को लेकर कड़ी फटकार लगाई थी, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार और अधिकारियों की उदासीन रवैया देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: UP: पत्नी ने प्रेमी संग म‍िलकर पति को ज‍िंदा जलाया, 6 द‍िन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम; दोनों ग‍िरफ्तार

ये भी पढ़ें: UP में 24 घंटे में 7 एनकाउंटर, लखनऊ से पीलीभीत तक चली ताबड़तोड़ गोलियां, ये 2 इनामी बदमाश ढेर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalitpur News, UP News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com