विज्ञापन

लखनऊ में बनेगी 14 किमी लंबी 6 लेन सड़क, टेक्सटाइल पार्क तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगा छुटकारा

New 6-Lane Road in Lucknow: लखनऊ में आउटर रिंग रोड के रैथा अंडरपास से टेक्सटाइल पार्क तक 6 लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा, यह 14.280 किमी लंबी होगी. योगी सरकार ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 

लखनऊ में बनेगी 14 किमी लंबी 6 लेन सड़क, टेक्सटाइल पार्क तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगा छुटकारा
New 6-Lane Road in Lucknow: Enhancing Connectivity to Upcoming Textile Park.

Lucknow Infrastructure Boost: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के प्लान पर सरकार लगातार काम कर रही है. जिससे लोगों का समय लंबे जाम में फंसकर खराब न हो. योगी सरकार ने राजधानी में 6 लेन सड़क निर्माण के प्रस्ताव में को मंजूरी दी है, इसके लिए 546 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गए हैं.   

14 किमी लंबी 6 लेन सड़क का निर्माण 

योजना के अनुसार, लखनऊ की आउटर रिंग रोड के रैथा अंडरपास से पीएम मित्र पार्क (टेक्सटाइल पार्क) तक 6 लेन सड़क निर्माण किया जाएगा, जिसकी लंबाई 14.280 किलोमीटर होगी. 

6-Lane Road Lucknow

6-Lane Road Lucknow

8 किमी लंबी 2 लेन सड़क का चौड़ीकरण 

इसी तरह आईआईएम (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट) लखनऊ से आउटर रिंग रोड के रैथा अंडरपास तक 8.700 किलोमीटर लंबी 2 लेन सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया. इन दोनों परियोजनाओं में अनुमानित 546 करोड़ 51 लाख 83 हजार रुपये खर्च होंगे. 

'₹5500 देकर मैंने 21 मिनट में बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस, 1 दिन में 2 बार फेल, घूस देते ही हो गया पास' 

परियोजनाओं से क्या फायदा होगा?

इन परियोजनाओं से राजधानी के लोगों को जाम से राहत मिलेगी, साथ ही पीएम मित्र पार्क को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी. जिससे राजधानी के औद्योगिक विकास में भी गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. प्रदेश की योगी सरकार ने 5 मई 2026 को कैबिनेट बैठक में इन परियोजनाओं के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी. इसके लिए  546 करोड़ 51 लाख 83 हजार के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी.  

2 लाख लोगों के लिए खुशखबरी: अर्जुन बड़ोद और रालामंडल फ्लाईओवर शुरू, 80 करोड़ में बने  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com