- पुणे के हडपसर इलाके में कामधेनु एस्टेट के सामने सात घंटे के टाइमर वाला बम मिला था.
- सूचना मिलने पर बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड, दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं.
- संदिग्ध बम को सुरक्षित तरीके से एक खुले स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय किया गया है.
पुणे के हडपसर इलाके में स्थित कामधेनु एस्टेट के पास एक प्रसिद्ध अस्पताल के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां सात घंटे के टाइमर वाला एक संदिग्ध बम बरामद किया गया. बम मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. जानकारी मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीडीएस), दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. सुरक्षा एजेंसियों ने बिना किसी जोखिम के संदिग्ध वस्तु को अस्पताल परिसर से हटाकर एक खुले और सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.
एहतियातन आसपास के इलाके को सील कर दिया गया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई. पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां बम के स्रोत, उसे वहां रखने वाले लोगों और इसके पीछे की मंशा को लेकर गहन जांच कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं