विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2026

टक्कर से लेकर गिफ्तारी तक, कानपुर के लैम्बॉर्गिनी वाले रईसजादे की पूरी टाइमलाइन

Kanpur Lamborghini Accident News: कानपुर के लैम्बॉर्गिनी हादसे मामले में आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हादसे के बाद शिवम को उसके बाउंसर कार से उठाकर ले भागे थे.

कानपुर लैम्बॉर्गिनी हादसा शिवम मिश्रा गिरफ्तार
  • कानपुर के लैम्बॉर्गिनी हादसे मामले में पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया
  • घटना के वक्त शिवम लैम्बॉर्गिनी कार में ही मौजूद था, उसके बाउंसर उसे लेकर भागे थे
  • इस हादसे में चार लोग घायल हुए थे, पुलिस ने शिवम का नाम बाद में FIR में जोड़ा था
कानपुर:

यूपी के कानपुर में करोड़ों की लैम्बॉर्गिनी गाड़ी से बाइक और ऑटो को टक्कर मारकर भागने की कोशिश में डिवाइडर से गाड़ी को टकराने वाला आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार हो गया है. कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा पर एक्सीडेंट कर भागने का आरोप लगा था. ये बड़ी गिरफ्तारी तब हुई जब कानपुर कोर्ट ने मोहन नाम के व्यक्ति की सरेंडर एप्लीकेशन खारिज कर दी थी.

सरेंडर एप्लीकेशन का दांव 

कानपुर कोर्ट में कल मोहन नाम के व्यक्ति की तरफ से दायर सरेंडर एप्लीकेशन में दावा किया गया था कि रविवार को घटना के दौरान गाड़ी शिवम नहीं बल्कि मोहन चला रहा था. जबकि कानपुर पुलिस की शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से पता चला था कि घटना के वक्त गाड़ी शिवम मिश्रा चला रहा था. कोर्ट ने सरेंडर एप्लीकेशन खारिज करते हुए कहा था कि मोहन नाम के व्यक्ति का जिक्र अब तक केस में नहीं आया तो अचानक वो कैसे आरोपी बन सकता है.

रविवार को हुई थी दुर्घटना 

रविवार को कानपुर के वीआईपी रोड पर लैम्बॉर्गिनी कार ने एक बाइक को टक्कर मारी थी. टक्कर के बाद भागने की कोशिश में गाड़ी एक ऑटो से टकराई और फिर सड़क पर बने डिवाइडर से जाकर लड़ गई. इसके बाद गाड़ी ऑटो लॉक हो गई. भीड़ ने गाड़ी को घेरकर पुलिस को बुलाया. लैंबोर्गिनी गाड़ी के पीछे चल रही एक गाड़ी में शिवम मिश्रा के बाउंसर्स थे. उन्होंने गाड़ी का विंड शील्ड तोड़कर उसे निकाला और तुरंत लेकर अस्पताल चले गए.

पढ़ें, कानपुर, नोएडा, दिल्ली, पुणे... देश के 5 सबसे चर्चित लग्जरी कार हादसे, रसूखदार आरोपियों को क्या मिली सजा?


कानपुर पुलिस पर उठे थे सवाल 

इस मामले में कानपुर पुलिस की कार्रवाई पर तब सवाल खड़े हुए जब एफआईआर में कार का नंबर तो था लेकिन ड्राइवर का नाम अज्ञात लिखा गया था. मीडिया के सवाल करने पर पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था. हालांकि बाद में पुलिस ने शिवम मिश्रा का नाम आरोपी के तौर पर जोड़ जांच आगे बढ़ाई. हालांकि, पुलिस पर आरोपी शिवम मिश्रा का समय पर मेडिकल ना कराने का भी बड़ा आरोप है. 

पढ़िए, कानपुर लैंबोर्गिनी केस: आरोपी के वकील ने कहा- पीड़ित नहीं चाहता कोई एक्शन, पिता बोले- घर में कोई नहीं पीता शराब

शिवम के पिता उसे भेज दिया दिल्ली 

घटना के बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो शिवम मिश्रा के पिता और वकील ने बताया कि शिवम को इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया गया है. उन्होंने दावा किया कि घटना के दौरान गाड़ी ड्राइवर चला रहा था. इसी बयान के आधार पर वकील ने कोर्ट में मोहन नाम के ड्राइवर की सरेंडर एप्लीकेशन दायर की. कोर्ट ने सुनवाई में अचानक मोहन का नाम आने पर सवाल खड़े करते हुए सरेंडर एप्लीकेशन खारिज कर दी. अब शिवम पुलिस की गिरफ्त में है. देखना होगा, इस केस के अब आगे क्या होता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur Lamborghini Accident, Kanpur Lamborghini Accident Case, Shivam Mishra Arrested, KK Mishra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com