विज्ञापन

कानपुर लैंबोर्गिनी केस: आरोपी के वकील ने कहा- पीड़ित नहीं चाहता कोई एक्शन, पिता बोले- घर में कोई नहीं पीता शराब

कमिश्नर ने बताया कि इस दुर्घटना में केवल एक आदमी घायल है. उसका नाम तौफीक है. उनके कहने पर ही FIR पंजीकृत की गई है. एक मोटर बाइक क्षतिग्रस्त है तौफीक के कोहनी और पैर में चोट लगी है. पीड़ित का मेडिकल कराया गया.

कानपुर लैंबोर्गिनी केस: आरोपी के वकील ने कहा- पीड़ित नहीं चाहता कोई एक्शन, पिता बोले- घर में कोई नहीं पीता शराब
कानपुर लैंबोर्गिनी एक्सीडेंट केस के आरोपी के पिता केके मिश्रा और वकील.
  • कानपुर लैंबोर्गिनी दुर्घटना मामले में आरोपी शिवम के वकील ने जमानत की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है.
  • शिवम के पिता ने कहा दुर्घटना के दिन शिवम और ड्राइवर टेस्ट ड्राइव पर थे. उससे पहले गाड़ी में कुछ खराबी भी आई थी
  • आरोपी के पिता ने बताया कि परिवार में कोई शराब का सेवन नहीं करता और शिवम का दिल्ली में इलाज चल रहा है.
कानपुर:

Kanpur Lamborghini Accident Case: कानपुर का लैंबोर्गिनी एक्सीडेंट केस बीते कई दिनों से सुखियों में है. लेकिन अब इस केस में कोर्ट-कचहरी के अनुसार नई कहानियां सामने आ रही है. हादसे से जुड़े कई तस्वीरें, वीडियो सामने आने के बाद ऐसे-ऐसे दावे हो रहे हैं जो इस हादसे को फिल्मी घटना में बदल रही है. इस बदलाव के पीछे की कहानी है आरोपी का रसूख. आरोपी कानपुर के मशहूर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा है. ऐसे में अब उसे बचाने की कवायद तेज हो चली है. मंगलवार को आरोपी शिवम मिश्रा के वकील धर्मेंद्र सिंह ने कहा, “इस मामले में मैंने मोहन (चालक) की ओर से अदालत में याचिका दायर की है. पुलिस रिपोर्ट हमें कल सौंप दी जाएगी, जिसके आधार पर हम जमानत की प्रक्रिया शुरू करेंगे..." 

आरोपी ने वकील ने कहा- शिकायतकर्ता कोई कार्रवाई नहीं चाहता

वकील ने यह भी कहा कि मामले का शिकायतकर्ता तौफीक ने अब कहा है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता. उन्होंने कहा कि हमारी शिकायत में हमने कहा था कि दुर्घटना के समय मोहन गाड़ी चला रहा था. मालूम हो कि इस हादसे में तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी ने 4 लोगों को रौंद दिया था. इस हादसे के बाद हुई पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठे. बाद में मीडिया में सवाल उठने पर स्थानीय पुलिस अधिकारी को भी लाइन हाजिर किया गया. 

आरोपी के पिता ने कहा- ड्राइवर के साथ टेस्ट ड्राइव पर गया था शिवम

दूसरी ओर आरोपी शिवम मिश्रा  के पिता केके मिश्रा ने कहा “कार में दो लोग थे, शिवम और ड्राइवर... इस घटना से एक दिन पहले लैंबोर्गिनी में तकनीकी खराबी आ गई थी. दुर्घटना वाले दिन शिवम ड्राइवर के साथ कार की टेस्ट ड्राइव पर गया था. ड्राइव के दौरान शिवम को नींद आने लगी और ड्राइवर उसका सिर पकड़कर उसे सहारा दे रहा था. इसी दौरान अचानक उनके सामने एक टेम्पो आ गई. तब तक शिवम बेहोश हो चुका था और ड्राइवर घबरा गया. 

कारोबारी बोले- हमारे घर में कोई शराब नहीं पीता

कारोबारी केके मिश्रा ने आगे बताया कि तभी बॉडीगार्ड मौके पर पहुंचे और शिवम को बचाने के लिए कार की खिड़कियां तोड़ दीं. जब बॉडीगार्ड शिवम को घर लाए तो मैंने अपने पारिवारिक डॉक्टर को फोन करके उसकी जांच करवाई. लगभग 30 मिनट बाद, उसे होश आ गया. डॉक्टर की सलाह पर हमने शिवम को आगे के इलाज के लिए दिल्ली भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है. हमारे परिवार में कोई भी शराब का सेवन नहीं करता है.

इधर कानपुर लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मुझसे क्यों पूछते हो? जो आपको और हमें कयामत तक ले जाना चाहते हैं उनसे पूछिए, इसमें कयामत तक न्याय नहीं मिलेगा. क्योंकि जब पैसा चलेगा तो कयामत तक न्याय कैसे मिलेगा?..."


डिप्टी सीएम बोले- जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कानपुर में यूपी के बिज़नेसमैन के बेटे द्वारा लैंबॉर्गिनी से पैदल चलने वालों को टक्कर मारने की घटना पर कहा,"बहुत गलत घटना है इस घटना की मैं घोर निंदा करता हूं जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस पर हमारी सरकार काम कर रही है."

पुलिस आयुक्त ने कहा- नियमानुसार हो रही जांच

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि आगे की कार्रवाई चिकित्सा जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी. उन्होंने कहा, ‘‘अगर जांच में स्पष्ट होता है कि वह वाहन चलाने के लिए चिकित्सा के कारण उपयुक्त नहीं था, तो हम जांच करेंगे कि उसे ड्राइविंग लाइसेंस कैसे मिला.अगर नियमों का कोई उल्लंघन पाया जाता है तो सम्भागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी.''

यह भी पढ़ें - कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसे के वक्त का CCTV फुटेज, टक्कर मारते ही आरोपी शिवम के बाउंसर उसे उठाकर ले भागे, वीडियो

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KANPUR, Kanpur Lamborghini Accident, Kanpur Lamborghini Accident Gwal Toli, Kanpur Lamborghini Accident Case, Kanpur Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com