विज्ञापन

VIDEO: आगरा में बीच रोड पर लड़ते रहे पति-पत्नी, लात-घूंसे के साथ चप्पल से एक-दूसरे को पीटा

आगरा में बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. बीच सड़क पर पत्नी पति को पकड़े हुए बैठी है और दोनों के बीच मारपीट हो रही है.

सड़क पर एक-दूसरे से मारपीट करते पति-पत्नी.

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक वीडियो सामने आया है. जहां पति और पत्नी आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं. बीच रोड पर दोनों के बीच गुत्थम गुत्थी देख आसपास के लोग भी ठहर गए और वीडियो बनाने लगे. इस दौरान इस हाईवोल्टेज ड्रामे को किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की और मूकदर्शक बने रहे.

इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. सड़क पर हंगामा काफी देर चलता रहा. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पति और पत्नी एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं. यहां तक कि उन्होंने हाथ में चप्पल तक निकाल ली और उससे मारपीट की. दोनों के बीच विवाद की वजह पैसे बताई जा रही है.

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के नजदीक बीच सड़क पर एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा है. Fसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.  वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पति पत्नी पर थप्पड़ से कई बार वार करता है, पत्नी भी पति को पकड़े हुए बैठी है.

ढाबे पर काम करता है पति

वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि पति एक ढाबे पर काम करता है और पत्नी खर्चे के लिए उससे पैसे मांग रही है, जिसके चलते दोनों के बीच या विवाद हुआ. विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया. बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच होते इस विवाद को राहगीर तमाशबीन बनकर देखते रहे. वायरल वीडियो में गाली गलौज भी हो रही है. पत्नी बार-बार पति से पैसे की मांग कर रही है और पति चप्पल से पत्नी पर कई बार वार करता है.

ये भी पढ़ें- 'योगी जी हमारी सुरक्षा करो' पोस्टर के साथ महिलाएं, बागपत में मस्जिद के बाहर धरने पर बैठीं

लेखक के बारे में
img
लक्ष्मीकांत शर्मा
UP reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Husband Wife Clash, Husband Wife Video Viral, Agra News, Agra Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com