उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में महिलाएं सीएम योगी से सुरक्षा की मांग कर रही हैं. उनका कहना है कि वह इलाके की अनी संपत्ति और घर छोड़ने तक मजबूर हैं. उसके लिए उन्होंने अपने घर के बाहर पोस्टर तक लगवा दिए हैं, जिस पर "यह मकान बिकाऊ है" लिखा है. मामला बड़ौत के कमला नगर में मस्जिद से जुड़ा है. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने महिलाओं को आश्वासन दिया है और जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.
दरअसल, बागपत में बड़ौत शहर के कमलानगर में महिलाओं ने मस्जिद के आगे गली में धरना देकर हंगामा किया. महिलाओं ने "योगी जी हमारी सुरक्षा करो" के पंपलेट हाथों में लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि मस्जिद में आने वाले कई लोग गली की महिला और पुरुषों को परेशान करते हैं. महिला का आरोप है कि मस्जिद को भी नियमों के खिलाफ बनाया गया है.

महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप
इससे पहले चार लोगों ने अपने घरों के दरवाजों पर मकान बिकाऊ है कि पोस्टर चस्पा कर दिए थे. उनका कहना है कि वह मस्जिद में आने वाले लोगों द्वारा प्रताड़ित करने की वजह से परेशान हो गए हैं. धरने पर बैठी पीड़ित महिला ने बताया कि गांव में अवैध रूप से मस्जिद बनाई जा रही हैं. गली में लोग महिलाओं के साथ भी बदसलूकी करते हैं. महिलाओं ने मामले में कार्रवाई की मांग की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाया और धरना समाप्त कराया.
मस्जिद संचालक ने क्या कहा?
उधर, मस्जिद संचालक इस्लाम फौजी का कहना है कि दान की भूमि में यह मस्जिद 23 साल पहले करमूद्दीन ने नियम के अनुसार ही बनवाई थी. मस्जिद में आने वाले लोग आराम से नमाज अदा करते हैं जो आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं.
ये भी पढ़ें- संतकबीरनगर में गाजियाबाद जैसा केस! हिंदू युवक की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर फूंका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं